TN

TotaRam News

What's Hot

मैनपुरी में 63 करोड़ रूपये की लागत से भव्य सांस्कृतिक केन्द्र निर्माणाधीन

Table of Content

मैनपुरी। जनपद मैनपुरी विगत 09 वर्षों से राज्य सरकार की प्राथमिकता में रहा है। इसी के चलते यहां चौमुखी विकास के साथ बुनियादी सुविधाओं का सृजन तथा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। मैनपुरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि होने के साथ ही अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल तथा प्राचीन विरासत को समेटे हुए है। इसी क्रम में मैनपुरी को नई पहचान देने के लिए 63 करोड़ रूपये की लागत से यहां एक भव्य सांस्कृतिक केन्द्र विकसित किया जा रहा है। जनपद मैनपुरी अब विकास के मामले में प्रदेश के अग्रणी जनपदों की श्रेणी में स्थापित हो चुका है।
यह जानकारी आज यहां मैनपुरी सदर से विधायक एवं पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्राचीनकाल में यहां चौहान वंश के शासक महाराजा तेज सिंह जूदेव का शासन था। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। उन्होंने बताया कि मैनपुरी में निर्माणाधीन सांस्कृतिक केन्द्र के लिए 25544 वर्गमी0 भूमि आवंटित की गयी है जो तेज सिंह किले के पास स्थित है। इस केन्द्र में कई बुनियादी सुविधायें विकसित की जा रही है। जिसमें संग्रहालय, प्रदर्शनी क्षेत्र, खुला रंगमंच, पुस्तकालय, छात्रावास और कैफेटेरिया शामिल है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि विभिन्न आयोजनों के लिए 800 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक सभागार निर्मित किया जा रहा है। शहर की कला, प्राचीन मूर्तियां एवं शिल्प को प्रदर्शित करने के लिए विशेष गैलरी भी तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सांस्कृतिक केन्द्र हमारी समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास को नई पहचान देगा। इसके साथ ही हमारा प्रयास है कि यह कला, संस्कृति और परम्पराओं का जीवंत केन्द्र बने। जहां पर स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि मैनपुरी का यह सांस्कृतिक केंद्र हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को अपनी जड़ों और समृद्ध इतिहास से जोड़ते हुए उनमें सांस्कृतिक चेतना और गौरव की भावना को सशक्त करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AIIMS बठिंडा दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा का संबोधन, मेडिकल शिक्षा विस्तार पर चर्चा

जेपी नड्डा ने एम्स बठिंडा में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं Totaram,news. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज एम्स बठिंडा के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और उत्तीर्ण छात्रों को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को...

DRDO और IAF ने रुद्रम-II एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

चांदीपुर में रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया। अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण प्रक्षेप पथ पर किए गए इन परीक्षणों ने मिसाइल की सटीकता, विश्वसनीयता तथा इसकी सभी...

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी एंटीगुआ बंदरगाह यात्रा पूरी कर अमेरिका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना INS सुदर्शनी ने एंटीगुआ पोर्ट विजिट संपन्न किया Totaram.news. आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की...

उत्तर प्रदेश में प्रेरणा कैंटीन से हजारों महिलाएं बन रहीं ‘लखपति दीदी’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे लखपति दीदी के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में समूहों की दीदियो को नयी- नयी गतिविधियों से जोडने के कार्य किये गये हैं। इसी कड़ी मे प्रेरणा कैन्टीन महिला स्वावलम्बन व सशक्तिकरण के सरकारी प्रयासों मे यह एक महत्वपूर्ण कडी जुडी...

यूपी में अनिल भूषण चतुर्वेदी बने प्रभारी बेसिक शिक्षा निदेशक, संभाली नई जिम्मेदारी

UP Basic Education लखनऊ। अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी शिक्षा निदेशक बेसिक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.