TN

TotaRam News

What's Hot

सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी से करेंगे “स्कूल चलो अभियान-2026” का भव्य शुभारंभ

Table of Content

  • नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन-जागरूकता के माध्यम से अभियान को जनआंदोलन बनाने का लक्ष्य
  • परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शत-प्रतिशत नामांकन पर रहेगा विशेष जोर
  • दो चरणों में चलेगा अभियान, जनप्रतिनिधियों और समाज के हर वर्ग की सुनिश्चित की जाएगी भागीदारी
  • हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री संदीप सिंह

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ करेंगे। यह भव्य कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और मुख्यमंत्री के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रदेश भर के छात्र, अभिभावक और शिक्षक इससे जुड़ सकें।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य को संवारने का एक संकल्प है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, मोनिका रानी ने अभियान के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इसका प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इस दौरान जनपद, ब्लॉक और विद्यालय स्तर पर व्यापक कार्यक्रमों के माध्यम से नामांकन बढ़ाने, बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म और बैग वितरित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान के दौरान बच्चों के नामांकन के साथ ही उन्हें नई पाठ्य-पुस्तकों का वितरण आकर्षक पैकेजिंग के साथ किया जाएगा। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां और जनप्रतिनिधियों के संबोधन आयोजित कर शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाया जाएगा। इसके साथ निर्देश दिए हैं कि नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ समय से मिले।

मुख्य कार्यक्रम के समानांतर प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध वर्ग और अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है ताकि इसे एक जनआंदोलन का रूप दिया जा सके। समापन अवसर पर सभी जनपदों, बीआरसी और विद्यालय स्तर पर रैली और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.