TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया: सिंगही डीह में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक

Table of Content

संजय मिश्र।
देवरिया।
देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के सिंगही डीह और दुबौली गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी आग ने 5 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। तेज़ी से फैली आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

दुबौली ग्राम निवासी अमित कुमार दुबे, दुर्गा दुबे, उनके भाई राकेश दुबे, ब्यास दुबे, हरिशंकर दुबे, बिंदवलिया निवासी राम सकल यादव, मड़पही ग्राम निवासी अजय कुमार यादव तथा सिंगही डीह निवासी राम मूरत सिंह और उनके पट्टीदारों की भी गेहूं की फसल इस भीषण आग में जलकर नष्ट हो गई।

घटना के दौरान फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता और साहस ने आसपास की और फसल को बचाने में अहम भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और नुकसान का निरीक्षण किया। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से किसानों में डर और नाराजगी का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आग से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है।स्थानीय प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, किसानों की मेहनत और सामूहिक प्रयास से बड़ी मात्रा में फसल को बचा लिया गया, जिससे संभावित नुकसान कम हो सका।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा...

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने होम-स्टे संचालकों को दिया प्रशिक्षण, रूरल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान में प्रदेश के होम-स्टे निभाएंगे अहम भूमिका- जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रूरल टूरिज्म को नई पहचान देने और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग के अंतर्गत संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में प्रदेशभर से आए होम-स्टे...

KGMU के प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह बने इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश के मानद सचिव

मथुरा में आयोजित राज्य सम्मेलन के दौरान हुआ चुनाव, केजीएमयू की कुलपति ने दी बधाई लखनऊ। इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (आईपीएस) की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मथुरा स्थित के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित चौथे आईपीएस उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन के दौरान हुई...

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.