TN

TotaRam News

What's Hot

अब 3D प्रिंटिंग एवं AI द्वारा बनेगी नई आंख

Table of Content

KGMU लखनऊ के शोध ने दिखाई नई दिशा, नेत्रविहीन मरीजों के लिए उम्मीद की किरण

लखनऊ। चिकित्सा विज्ञान में एक बड़ी सफलता सामने आई है। केजीएमयू (King George’s Medical University) के शोध में 3D प्रिंटिंग तकनीक और AI का उपयोग कर कस्टमाइज्ड PLA ऑर्बिटल इम्प्लांट तैयार किया गया है, जो रेटिनोब्लास्टोमा जैसे रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए नई उम्मीद बन गया है। जिन बच्चों की आंख निकालनी पड़ी थी, उनके लिए यह इम्प्लांट कॉस्मेटिक सुधार, सुरक्षित फिटिंग और सस्ते इलाज का समाधान प्रस्तुत करता है।

शोध के अनुसार, 3D प्रिंटेड इम्प्लांट न केवल सुरक्षित है, बल्कि कन्वेंशनल इम्प्लांट की तुलना में लागत भी बहुत कम है — केवल 10 रुपये से भी कम। इस तकनीक से फिटिंग बेहतर होती है और जटिलताओं का खतरा भी कम हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नवाचार विशेष रूप से भारत जैसे देशों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बना सकता है।

यह शोध KGMU के नेत्र रोग विभाग की एम.एस. छात्रा डॉ. शिवानी सुरेश द्वारा किया गया है। उनके मार्गदर्शक प्रो. संजीव कुमार गुप्ता रहे, जबकि सह-मार्गदर्शकों में डॉ. अरुण कुमार शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ अग्रवाल और डॉ. विशाल कटियार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्य को विभागाध्यक्ष प्रो. अपजित कौर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ऑर्बिटल इम्प्लांट क्या है?
जब आईबॉल किसी कारणवश नहीं होती (जैसे ट्रॉमा या सर्जरी), तो आंख की कैविटी में हड्डी वाले ऑर्बिट में इम्प्लांट लगाया जाता है। यह सामान्यतः ऐक्रेलिक प्लास्टिक या सिलिकॉन मटीरियल से बना होता है और बाजार में इसकी कीमत 1,500 से 2,500 रुपये तक होती है। 3D प्रिंटेड PLA इम्प्लांट इस प्रक्रिया को सस्ता, सुरक्षित और प्रभावी बनाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.