TN

TotaRam News

What's Hot

कानून में भेदभाव नहीं चलेगा, सवर्ण युवाओं को भी बराबरी का हक: सूरज प्रसाद चौबे

Table of Content

लखनऊ। बस्ती के वशिष्ठ नगर में आयोजित सनातन धर्म संवाद जिसमें ज्योतिष्पीठाश्वर जगत गुरु महाराज अतिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पूर्व आई पी एस जुगल किशोर तिवारी, पूर्व आई ए एस अलंकार अग्निहोत्री सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट अनिल मिश्रा मंचासिन की उपस्थित में सवर्ण समाज की सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि यह सम्मेलन वर्तमान सामाजिक, धार्मिक और वैचारिक परिस्थितियों पर चिंतन मनन का एक गहरा दर्पण है। “सनातन धर्म संवाद” शीर्षक अपने आप में ही एक संकेत देता है कि आज का समय केवल आस्था का नहीं, बल्कि संवाद, चिंतन और पुनर्स्थापन का है।
यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक वैचारिक जागरण का प्रयास है। इसमें संतों, शंकराचार्यों और विद्वानों की परंपरा, ज्ञान और आध्यात्मिक नेतृत्व को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की प्रतीक है। वर्तमान परिस्थिति में गोरक्षा कैसे हो इस विषय पर भी गंभीर चिंतन करके समाधान निकालने की आवश्यकता है l आज का समाज कई स्तरों पर संघर्ष कर रहा है—सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक अस्मिता, सामाजिक विभाजन और राजनीतिक ध्रुवीकरण। ऐसे समय में “संवाद” अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
आज बहुत से लोग धर्म के नाम पर केवल परंपराओं का पालन कर रहे हैं, परंतु उनके पीछे के ज्ञान और उद्देश्य से अनभिज्ञ हैं। इस प्रकार के आयोजन यदि सही दिशा में हों, तो वे धर्म को केवल कर्मकांड से निकालकर ज्ञान और विवेक की ओर ले जा सकते हैं। वर्तमान में समाज जाति, वर्ग और विचारधारा के आधार पर बंटा हुआ है। ऐसे में यह प्रयास एक सकारात्मक पहल है l आज की युवा पीढ़ी को इस अभियान से जोड़ने के लिए यह आवश्यक है कि इन विषयों को आधुनिक संदर्भ में समझाया जाए, अन्यथा यह केवल एक सीमित वर्ग तक ही सिमट सकता है।
आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है—धर्म का आचरण, ज्ञान का विस्तार और समाज में संतुलन की स्थापना। यदि “सनातन धर्म संवाद” इस दिशा में एक सशक्त कदम बनता है, तो यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक परिवर्तन की शुरुआत सिद्ध होगा। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि सवर्ण युवा भी बराबर के हकदार है,कानून में भेद भाव नहीं चलेगा कुर्सी पर बैठे नेता किसी भ्रम में न रहे सत्ता किसी के बाप की जागीर नहीं है.

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत माता के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई चेतना का संचार किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए...

कानून में भेदभाव नहीं चलेगा, सवर्ण युवाओं को भी बराबरी का हक: सूरज प्रसाद चौबे

लखनऊ। बस्ती के वशिष्ठ नगर में आयोजित सनातन धर्म संवाद जिसमें ज्योतिष्पीठाश्वर जगत गुरु महाराज अतिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पूर्व आई पी एस जुगल किशोर तिवारी, पूर्व आई ए एस अलंकार अग्निहोत्री सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एडवोकेट अनिल मिश्रा मंचासिन की उपस्थित में सवर्ण समाज की सभा को संबोधित करते हुए सवर्ण आर्मी भारत के...

कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल

डेस्क। महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह नागपुर एयरपोर्ट के लिए अपनी कार से रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में संसद सत्र में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार,...

शिव पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

डेस्क। आज 30 मार्च को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोम प्रदोष व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से...

रजत दलाल ने की सीक्रेट वेडिंग, फैंस को सोशल मीडिया पर दिया सरप्राइज

डेस्क। सोशल मीडिया पर इस समय फिटनेस इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो स्टार रजत दलाल का नाम छाया हुआ है। रजत ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह गुप्त रखा और अब सीधे फोटोज पोस्ट करके फैंस को सरप्राइज दे...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.