TN

TotaRam News

What's Hot

‘मन की बात’ से देशवासियों में नई ऊर्जा, विश्वास और एकजुटता का संचार

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार हर नागरिक के भीतर नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संचार करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला एक अद्भुत जनसंवाद है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं ऊर्जा क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री जी का संतुलित, स्पष्ट एवं आश्वस्त करने वाला दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि भारत हर परिस्थिति में सजग, सक्षम एवं दृढ़ है। प्रधानमंत्री का यह आह्वान कि देशवासी जागरूक रहें, अफवाहों से दूर रहें तथा एकजुट होकर संयमित आचरण करें, प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है।
उप मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी में एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधारोपण कर बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का उल्लेख उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव व गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दे रहा है, जिसमें छात्रों, जवानों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि ‘ज्ञान भारतम’ पहल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं अन्य जनहितकारी प्रयासों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान की है। साथ ही जल संकट के समाधान हेतु देशभर में सामुदायिक स्तर पर हो रहे प्रयास—जैसे तालाबों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन एवं ‘अमृत सरोवर’ अभियान के अंतर्गत हजारों सरोवरों का निर्माण जनभागीदारी की सशक्त मिसाल हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में लोगों को व्यापक लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आपका यह प्रेरक, ओजस्वी एवं मार्गदर्शी संवाद देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास, स्थिरता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.