TN

TotaRam News

What's Hot

पीएनजी सेवाओं के विस्तार और शहरी सेवाओं को मजबूत करने पर केंद्र-राज्य समन्वय बैठक आयोजित

Table of Content

लखनऊ। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “PNG सेवाओं के विस्तार एवं आवश्यक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण” विषयक उच्च स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सहभागिता की।
यह महत्वपूर्ण बैठक समूह मंत्रियों (GoM) के 25 मार्च 2026 के निर्णय के क्रम में आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (आवास एवं शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस), मनोहर लाल खट्टर (आवास एवं शहरी विकास) तथा प्रह्लाद जोशी (उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण) सहित विभिन्न राज्यों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी एवं नगर निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार, PNG कनेक्शन वितरण में तेजी तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश में चल रही प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) से संबंधित कुछ प्रकरण लंबित हैं, जिनमें बहराइच, वाराणसी, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज प्रमुख हैं।श्री शर्मा ने कहा कि इन लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु वे स्वयं विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय निकायों के निदेशक को निर्देशित किया जाएगा कि NOC जारी करने की प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा CGD परियोजनाओं को गति देने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ए.के. शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को आश्वस्त किया कि इस पूरे विषय पर वे व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखेंगे और शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिससे आमजन को सुलभ, सुरक्षित एवं स्वच्छ ऊर्जा सेवाएं उपलब्ध हो सके।बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच समन्वय को और मजबूत करते हुए शहरी विकास को नई गति देने पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना एवं दिल्ली की सक्रिय भागीदारी रही जबकि अन्य राज्यों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.