TN

TotaRam News

What's Hot

शिवराज सिंह चौहान से महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने की मुलाकात

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की। बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने राज्य में चल रहे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कृषि यंत्रीकरण एवं ड्रिप सिंचाई के लिए अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराने का केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया।
दत्तात्रय विठोबा भरणे ने राज्य के तटीय क्षेत्रों में आम एवं काजू की फसलों को असमय वर्षा से हुए नुकसान के बारे में भी केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया। इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए केंद्र सरकार की टीम पहले ही राज्य का दौरा कर चुकी है।
शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिकतम लाभ राज्य के किसानों के लिए सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 52 टीमों का गठन किया गया है और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की का अधिकतम लाभ उठाने के लिए राज्य को सक्रिय कदम उठाने का भी आग्रह किया।
बैठक के दौरान महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष राज्य में प्याज का उत्पादन अधिक हुआ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि एपीएमसी के माध्यम से किसानों से सीधे खरीद की व्यवस्था की जाए। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.