/ Jul 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का स्वर्णिम शिलालेख है निवेश मित्र 3.0: नन्दी

Table of Content

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित निवेश मित्र 3.0 के शुभारम्भ एवं लेटर ऑफ कम्फर्ट और सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कुछ अलग अंदाज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि
काबिल-ए-तारीफ है अंदाज एक-एक काम का।
गा रहा है गीत यूपी योगी जी के नाम का…..।
मंत्री नन्दी ने कहा कि सरकार की नीतियों एवं नियत के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में निवेश का अभूतपूर्व माहौल है जिसके फलस्वरूप लगभग 50 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। निवेश मित्र उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का स्वर्णिम शिलालेख है। पिछले 9 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश का औद्योगिक परिवेश फर्श से अर्श पर आया है। इसकी पृष्ठभूमि में निवेश मित्र जैसी सिंगल विण्डो प्रणाली का बेहद बहुमूल्य योगदान है। निवेश मित्र सिंगल विण्डों सिस्टम ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी और प्रबल बनाया है, जिससे पूरी निवेश प्रक्रिया करप्शन फ्री हुई है। इस नये संस्करण का शुभारम्भ इस दिशा में नई उपलब्धि का अवसर है। यह तीसरा संस्करण अधिक दक्षता और अधिक कुशलता के साथ समयबद्ध रूप से उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। एमओयू से लेकर प्रोडक्शन तक की पूरी प्रक्रिया को नई रफ्तार मिलने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की गयी है। सेवा एवं संकल्प को समर्पित डबल इंजन सरकार के 9 वर्ष उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से अभूतपूर्व कीर्तिमानों से भरे हुये हैं। आदर्श कानून व्यवस्था, सेक्टर वाइज औद्योगिक नीति, जवाबदेह कार्यप्रणाली और निवेशकों के हितों के संरक्षण ने उत्तर प्रदेश को निवेश के सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के रूप में स्थापित किया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछले 9 वर्ष के दौरान 3,367 लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किये गए हैं। लगभग 200 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कमिटमेन्ट का प्रमाण है। एक कहावत है-हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या। यह आंकड़ा इसी बात का स्पष्ट प्रमाण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि सब्सिडी वितरण में भी 6 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा हमारी कथनी और करनी एक है। हम वादा करते हैं और वादा निभाते भी हैं। इसी का परिणाम है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश पर भरपूर भरोसा और विश्वास जता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में जापान और सिंगापुर जाने का अवसर मिला। वहाँ के निवेशकों में जिस प्रकार का उत्साह और सकारात्मक रुझान देखने को मिला वह उत्तर प्रदेश के बदलाव की कहानी को बयां करता है। 25 करोड़ प्रदेशवासी इस नये उत्तर प्रदेश और उसके सशक्त नेतृत्व पर गौरव की अनुभूति करते हैं। इन्डस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रैक्टिकल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, परफेक्ट लॉ एन्ड ऑर्डर और इन्वेस्टमेंट सेक्योरिटी ने उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान दी है।
अपने संबोधन को विराम देते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि
अम्न में है यूपी का गुलशन, योगी जी को जिन्दाबाद।
बोल रही है धड़कन-धड़कन, योगी जी को जिन्दाबाद।
बाद जमाने के यूपी में, न्याय का सूरज निकला है।
काॅप रहा है खौफ से माफिया, योगी जी को जिन्दाबाद।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

LDA का बड़ा कदम: गोमती नगर में ₹85 करोड़ के नाला सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट से जलभराव की समस्या होगी दूर

आई0आई0टी रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एलडीए ने शुरू कराया कार्य लखनऊ। गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आई0आई0टी0 रूड़की की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 85 करोड़ रूपये की लागत से नालों के सुदृढ़ीकरण...

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.