TN

TotaRam News

What's Hot

एआई, बिग डेटा व आईओटी कौशल पर जोर

Table of Content

  • युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान
  • उद्योग आधारित शिक्षा से रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
  • आधुनिक प्रशिक्षण मॉडल की सराहना

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस (एसआईसी-2026)’ के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए 400 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग तकनीक आधारित है, जिसमें युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे आधुनिक कौशलों में दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा तेजी से इन उन्नत तकनीकों को अपनाकर देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी दक्षता के साथ सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए अपने कौशल का उपयोग करें।


उन्होंने ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कुलपति अजय तनेजा, शुभम मुखर्जी (सीएसआर हेड, Samsung India), सरोज आपाटो (वाइस प्रेसिडेंट, Electronics Sector Skills Council of India) सहित अन्य शिक्षाविद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.