TN

TotaRam News

What's Hot

प्रोड्यूसर मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी बने माता-पिता, बेटे के जन्म से घर में आई खुशियां

Table of Content

डेस्क। फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी ईरा त्रिवेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल माता-पिता बन गया है और 21 मार्च को उनके घर पहले बच्चे का जन्म हुआ। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। कपल ने एक भावुक पोस्ट में भगवान का आभार जताते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने बच्चे के पैरों का निशान और भगवान कृष्ण की तस्वीर साझा की। कैप्शन में लिखा, “हे कृष्ण, इस दिव्य आशीर्वाद के साथ हमारी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भरने के लिए धन्यवाद। ईरा और मैंने कल नवरात्रि के पावन दिनों और ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया।” ईरा त्रिवेदी ने ईद के दिन बेटे को जन्म दिया, जिससे इस खुशी का मौका और भी खास बन गया। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी ने साल 2023 में शादी की थी। उनकी शादी भले ही इंटिमेट रही, लेकिन बाद में उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया था, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इससे पहले मधु मंटेना ने 2015 में मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी, लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मधु और ईरा ने शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार में कौशल विकास मिशन का बड़ा कदम

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में कौशल विकास को नई गति देते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन 99,075 प्रशिक्षण लक्ष्यों का आवंटन 957 ट्रेनिंग पार्टनर्स को जारी कर दिया। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में इस...

ए के शर्मा का औचक निरीक्षण, लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर जनपद के महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटके एवं अव्यवस्थित विद्युत तारों को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे आमजन की सुरक्षा के साथ...

रबी विपणन 2026-27: दलहन-तिलहन खरीद लक्ष्य तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 (रबी 2025-26 मौसम) में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत विभिन्न फसलों की खरीद के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और लक्ष्यों का आवंटन जारी कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तूर (अरहर-खरीफ), चना, मसूर एवं लाही-सरसों की अधिकतम अनुमन्य मात्रा के क्रय हेतु केंद्रीय...

ग्रामीण विकास योजनाओं पर समन्वय बैठक

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आत्मीय भेंट कर प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार के...

सशक्त समन्वय से खाद्य प्रसंस्करण को नई गति

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से आत्मीय भेंट कर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.