TN

TotaRam News

What's Hot

30 मार्च तक भूसा व साइलेज टेंडर का कार्य पूरा किया जाए

Table of Content

  • भूसा टेंडर की प्रक्रिया में दर और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए
  • सभी गौ आश्रय स्थलों पर भूसा बैंक बनाया जाए तथा दो माह का भूसा आरक्षित भंडारण के रूप में रखा जाए
  • गो आश्रय स्थलों में निर्धारित रूप पर रजिस्टर पूर्ण किया जाए
  • गोआश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा, चोकर, पानी, विद्युत एवं औषधियों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए
  • गौशालाओं में कोई भी गोवंश भूखा प्यासा न रहने पाए

लखनऊ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण पोषण के लिए भूसा बैंक की स्थापना और गोचर भूमि के विस्तार कार्य को तीव्र गति देने के लिए प्रदेश के 18 मंडलों हेतु नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा गौशालाओं का भ्रमण कर उसकी रिपोर्ट 30 मार्च तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक गौशाला के लिए व्यवस्थित प्रबन्धन,अपना “भूसा बैंक” गो आश्रय स्थलों के संचालन में पारदर्शिता, तकनीक और जन सहभागिता के लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
धर्मपाल सिंह ने रविवार को गौतमपल्ली स्थित अपने मंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भूसा बैंक एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में दिए गए मार्गदर्शन एवं सुझावों के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक प्रत्येक जनपद द्वारा भूसा एवं साइलेज का टेंडर पूरा कर लिया जाए। टेंडर में दर और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए।
मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी 15 अप्रैल से अभियान चलाकर भूसा संग्रहण,भूसा बैंक तथा भूसा प्रबंधन का कार्य पूरा किया जाए। सभी गो आश्रय स्थलों पर भूसा बैंक (अस्थाई/स्थाई) बनाया जाए तथा दो माह का भूसा आरक्षित भंडारण के रूप में रखा जाए। गो आश्रय स्थलों में निश्चित रूप पर रजिस्टर भी पूर्ण कराया जाए। हरे चारे की आपूर्ति हेतु स्थानीय किसानों से अनुबंध किया जाए तथा ऐसे कृषकों और चारा उत्पादकों की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार कर ली जाए। गोवंश हेतु हरे चारे भूसे की कोई कमी न हो। सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूसा संग्रहण हेतु जन प्रतिनिधियों, दान दाताओं एवं समाज सेवियों का भी सहयोग जरूर लें।
मंत्री ने कहा कि गर्मी के दृष्टिगत गोआश्रय स्थलों में गोवंश को धूप , लू से सुरक्षित रखा जाए। भूसा, हरा चारा, चोकर, पानी, विद्युत एवं औषधियों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कोई भी गोवंश भूखा प्यास न पाया जाए। पशुओं हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं और वैक्सीन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता ना किया जाए। पशुओं के उत्तम स्वास्थ्य और पौष्टिक चारे के आधार पर ही दुग्ध विकास कार्यक्रमों और नस्ल सुधार व कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को पूर्ण व सफल बनाया जा सकता है। गोवंश के माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। केयर टेकर रात्रि में गोआश्रय स्थल पर ही रूके और आवश्यक कार्य सुचारू रूप से पूरा करे। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गरीब परिवारों को गाय उपलब्ध कराई जाए और अन्य लघु पशु योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। मंत्री ने कहा कि गोचर भूमियों को कब्जामुक्त पर हरा चारा भी उगाया जाय।

बैठक में निर्णय लिया गया कि धर्मपाल सिंह द्वारा गोरखपुर और वाराणसी मंडल का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को कानपुर एवं लखनऊ मंडल, सीईओ पशुधन विकास परिषद डॉ प्रमोद कुमार सिंह को प्रयागराज मंडल, के0 धनलक्ष्मी दुग्ध आयुक्त को झांसी और चित्रकूट मंडल, विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव को आजमगढ़ और अयोध्या मंडल, निदेशक पशुपालन प्रशासन एवं विकास डॉ. मेंम पाल सिंह को देवीपाटन एवं बस्ती मंडल, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद को आगरा एवं अलीगढ़ मंडल, अपर निदेशक गोधन डॉ. प्रमोद कुमार को मेरठ एवं सहारनपुर मंडल, अपर निदेशक डॉ. संगीता तिवारी को बरेली मंडल, अपर निदेशक डॉ. राजीव वशिष्ठ को मुरादाबाद मंडल तथा डॉ. संजय श्रीवास्तव को मिर्जापुर और विंध्याचल मंडल हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम ने मंत्री को भूसा संग्रहण एवं गोशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया और आश्वस्त किया कि उनसे प्राप्त निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूसा संग्रहण हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए ताकि गोशालाओं में वर्ष पर्यन्त चारे-भूसे की कमी न होने पाये और गोवंश की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डॉ. मेमपाल सिंह, निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, निदेशक, रोग नियन्त्रण एवं प्रक्षेत्र तथा डॉ. पी०के० सिंह, सहित अन्य योजनाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.