TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में परिवारिक हादसा: मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर, सुसाइड नोट से सनसनी

Table of Content

लखनऊ। यूपी की राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा थाना इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक घटना में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार का मुखिया जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बंथरा के ग्राम नीवा निवासी रूपनारायण चौरसिया (55), उनकी पत्नी तारावती (करीब 50 वर्ष) और बड़ा बेटा संदीप (30) अपने छोटे बेटे कुलदीप (25) के साथ रहते थे। परिवार चाय-समोसे का होटल और पान की दुकान चलाकर जीवनयापन करता था।

सुबह करीब 4 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात को रूपनारायण और उनका बेटा संदीप दुकान से घर लौटे, जबकि छोटा बेटा कुलदीप खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं।कुलदीप की नींद खुली तो उसने देखा कि पिता रूपनारायण उल्टियां कर रहे थे और उनकी हालत बेहद खराब थी। जब उसने घर के अंदर देखा तो मां तारावती और भाई संदीप मृत अवस्था में पड़े थे, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था।घबराए परिजनों ने तुरंत रूपनारायण को एक निजी अस्पताल (प्रसाद हॉस्पिटल) में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है।

“हम लोग सुसाइड कर रहे हैं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था। पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है— “हम लोग सुसाइड कर रहे हैं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।”पुलिस के अनुसार, मृतकों के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। थाना बंथरा प्रभारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं—आर्थिक स्थिति, पारिवारिक तनाव और अन्य संभावित कारणों—की गहराई से जांच की जा रही है।इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। अचानक हुई इस पारिवारिक त्रासदी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.