TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी के युवाओं ने दिखाया दम : ‘इंडिया स्किल्स 2025-26’ नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में जीते 16 पदक

Table of Content

लखनऊ : आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में कौशल, नवाचार और तकनीकी निपुणता का जो महाकुंभ पिछले चार दिनों से चल रहा था, शनिवार को उसका शानदार समापन हुआ। ‘इंडिया स्किल्स 2025-26’ नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अपने अद्भुत हुनर का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। 41 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में हुए कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश के 16 धुरंधरों ने अपनी जीत का परचम लहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

कड़े मुकाबले में चमके उत्तर प्रदेश के सितारे
इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 360 से अधिक सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था । इनमें से 16 प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत के दम पर पदक हासिल किए ।

• गोल्ड मेडल : 1
• सिल्वर मेडल : 3
• ब्रॉन्ज मेडल : 7
• मेडलियन फॉर एक्सीलेंस (उत्कृष्टता पदक) : 5

मिशन निदेशक ने बढ़ाया उत्साह, नेशनल जीत का दिया मंत्र
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी विजेताओं को इस कामयाबी के लिए ढेरों बधाई दी। उन्होंने न केवल प्रतिभागियों की सराहना की, बल्कि मिशन के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई, जिन्होंने इन युवाओं को निखारने और इस मंच तक पहुँचाने में पर्दे के पीछे रहकर कड़ी मेहनत की।
मिशन निदेशक ने कहा, सफल प्रतिभागियों ने रीजनल प्रतियोगिता तक पहुंचने में जितनी मेहनत की है, विभाग के हमारे साथियों ने उन्हें वहां तक पहुंचाने और तैयार करने में उतना ही सहयोग दिया है। यह जीत टीम वर्क का परिणाम है। अब हमारा लक्ष्य आगामी 29 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाली ‘नेशनल स्किल कॉम्पीटिशन’ है। मिशन की ओर से प्रतिभागियों को ट्रेनिंग और तैयारी के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

नवाचार और तकनीकी दक्षता का संगम
चार दिनों तक चले इस आयोजन में रोबोटिक्स, आईटी, फैशन टेक्नोलॉजी, वेल्डिंग और ग्राफिक डिजाइन जैसे आधुनिक विषयों में युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के युवाओं द्वारा दिखाए गए नवाचार की विशेषज्ञों ने भी सराहना की।

अब नेशनल लेवल पर दिखेगा यूपी का दम
रीजनल स्तर पर अपनी योग्यता साबित करने के बाद अब ये विजेता देश के सबसे बड़े कौशल मंच यानी ‘नेशनल स्किल कॉम्पीटिशन’ में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विभाग ने अभी से इन युवाओं की स्पेशल ट्रेनिंग और मेंटरशिप के लिए योजना तैयार कर ली है, ताकि नेशनल प्रतियोगिता जीतकर ये युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘वर्ल्ड स्किल्स’ में भारत का नाम रोशन कर सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.