/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सवाल से मचा हड़कंप

Table of Content

संजय मिश्र।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन के प्रश्न पत्र में शामिल एक सवाल ने विवाद को जन्म दे दिया और प्रदेश की सियासत में गर्मी बढ़ा दी। विभिन्न संगठनों ने इस सवाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी इस मामले पर नाराजगी व्यक्त की। विवाद के बाद लखनऊ में सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रश्नपत्र में “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनने को कहा गया था। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे—सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट। विकल्पों में ‘पंडित’ शब्द शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई जा रही है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने इस प्रश्न पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उनका कहना है कि अन्य विकल्प किसी गुण या स्वभाव को व्यक्त करते हैं, जबकि ‘पंडित’ शब्द एक विशेष जाति या वर्ग के लिए प्रयुक्त होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के प्रश्न समाज में ब्राह्मणों के प्रति विद्वेष फैलाने की मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने मांग की कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भर्ती परीक्षा के प्रश्न में दिए गए विकल्पों पर गंभीर आपत्ति है और सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रश्न के माध्यम से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं और यदि किसी की जिम्मेदारी तय होती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है और हर नागरिक की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पंडित वाले सवाल पर देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र
उत्तर प्रदेश पुलिस सब -इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के हिंदी पेपर में आए एक बैकल्पिक प्रश्न को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बैकल्पिक प्रश्न ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’सवाल में पंडित विकल्प शामिल करने पर देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सीएम को पत्र लिखा है। सदर विधायक ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के प्रश्न पत्र में सम्मिलित एक प्रश्न के विकल्पों को लेकर हम सभी के हृदय में गहरा क्षोभ है और हम सभी आहत हैं। संबंधित प्रश्न की भाषा ,आशय एवं प्रस्तुति देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि वह समाज के सम्मानित एवं प्रबुद्ध वर्ग की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से पूर्वाग्रही हो कर पुछा गया है। इसे लेकर गहरी नाराजगी है।
प्रथम दृष्टिया यह प्रकरण सामान्य त्रुटि नहीं प्रतीत होती , बल्कि सुनियोजित साजिश और एक वर्ग विशेष के विरुद्ध पूर्वाग्रहपूर्व सोच का परिणाम प्रतीत होती है।जनमानस में यह धारणा बन रही है कि हाल के दिनों में एक वर्ग विशेष को लक्षित कर अनावश्यक रूप से विवादास्पद विषय प्रस्तुत किए जा रहे हैं ,जो सामाजिक समरसता के लिए सर्वथा अनुचित है ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सवाल से मचा हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.