TN

TotaRam News

What's Hot

सम्राट अशोक का संदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद प्रयागराज स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल, नैनी में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के ऐतिहासिक शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने सत्ता को केवल शासन का माध्यम नहीं, बल्कि लोककल्याण, शांति और नैतिक मूल्यों की स्थापना का साधन बनाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने गौतम बुद्ध के विचारों और उपदेशों से प्रेरणा लेकर अपने शासन को मानवीय मूल्यों से जोड़ा। उन्होंने अहिंसा, करुणा, सहिष्णुता और धर्म के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके शिलालेख आज भी मानवता, नैतिकता और सुशासन की अमूल्य धरोहर हैं, जो हमें न्यायपूर्ण और मानवीय समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण न केवल इतिहास के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह नई पीढ़ी को हमारे महान अतीत और उसकी प्रेरणादायक परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रम समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और देश की समृद्ध परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, डॉ. वाचस्पति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूज्य भिक्षुगण एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईरान को ट्रंप की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों पर शुल्क वसूली तुरंत बंद करें

डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों से किसी भी तरह का शुल्क वसूलना तुरंत बंद किया जाए। ट्रंप ने कहा कि ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले टैंकरों से फीस ले रहा है,...

आयुष मंत्री ने “विश्व होम्योपैथी दिवस” पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्रा “दयालु” ने लोगों को केमिकल और साईड इफेक्ट फ्री इलाज से जुड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुरक्षित, असरदार और प्राकृतिक इलाज की बढ़ती मांग के बीच होम्योपैथी एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभर रही है। विश्व होम्योपैथिक दिवस...

कैशकांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

डेस्क: कथित कैशकांड में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है। जस्टिस वर्मा ने यह फैसला शुक्रवार को लिया। इससे पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं। उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास से कथित तौर...

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

मऊ। मऊ जिले के घोसी कोतवाली के जामडीह के पास बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर...

“परम्परा 2026”: लखनऊ में 11 अप्रैल को कथक, संगीत और संस्कृति की भव्य शाम

लखनऊ। पद्मजा कला संस्थान की सचिव एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा शनिवार 11 अप्रैल को आयोजित “परम्परा 2026 संगीत और नृत्य की एक शाम” का आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने इन्दिरा नगर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.