/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बायो फार्मा शक्ति योजना

Table of Content

डेस्क। घरेलू जैव-औषधीय क्षेत्र को मजबूत करने और बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की है। इसके लिए पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए का परिव्यय किया गया है। इसका उद्देश्य भारत में किफायती स्वास्थ्य सेवा का समर्थन करने और भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में सक्षम बनाने के लिए बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के लिए एक विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी घरेलू इकोसिस्टम का निर्माण करना है। भारत में बीमारियों का बोझ गैर-संक्रामक रोगों, जैसे मधुमेह, कैंसर और ऑटोइम्यून विकारों के कारण बढ़ता जा रहा है। जैविक दवाएं किफायती लागत पर दीर्घायु जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए, बायोफार्मा क्षेत्र के लिए बायोफार्मा शक्ति जैसी पहल से भारतीय फार्मा उद्योग को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है:

  1. इस पहल का उद्देश्य उच्च मूल्य वाले जैव औषधीय उत्पादों और दवाओं के घरेलू विकास और विनिर्माण को समर्थन देना, आयात पर निर्भरता को कम करना और वैश्विक जैविक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
  2. बायोफार्मा अनुसंधान, विकास, विनिर्माण और विनियमन में विशेषीकृत मानव संसाधन की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए तीन नए राष्ट्रीय औषध शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों (एनआईपीईआर) की स्थापना और सात वर्तमान एनआईपीईआर के उन्नयन के माध्यम से बायोफार्मा-केंद्रित नेटवर्क का विस्तार और सुदृढ़ीकरण।
  3. भारत की उन्नत नैदानिक परीक्षणों को संचालित करने की क्षमता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए बड़े पैमाने पर नैदानिक अनुसंधान इकोसिस्टम का निर्माण।
  4. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि एक समर्पित वैज्ञानिक समीक्षा दल के गठन द्वारा नियामक ढांचे को मजबूत किया जा सके। इससे वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय अनुमोदन प्रक्रिया को तेज किया जा सके। इससे नियामक अनुमोदनों में लगने वाले वर्तमान समय में कमी आएगी।
  5.  इस पहल का उद्देश्य स्टार्टअप्स और उद्योग को होनहार उम्मीदवारों को अवधारणा से लेकर प्रमुख विकास मील के पत्थर तक ले जाने में मदद करने के लिए प्रारंभिक चरण के नवाचार वित्तपोषण और संरचित इक्विटी समर्थन पर ध्यान केंद्रित करना है।

रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.