TN

TotaRam News

What's Hot

मुंबई में ICANN 85: सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट व्यवस्था पर जोर

Table of Content

डेस्क। इंटरनेट की स्थिरता, सुरक्षा और समन्वय पर इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (आईसीएएनएन) द्वारा मुंबई में आईसीएएनएन 85 कम्युनिटी फोरम आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में वैश्विक इंटरनेट से जुड़े पक्षकार दुनिया में इंटरनेट पारितंत्र में खुले, सुरक्षित, समावेशी और स्थिति अनुकूल इंटरनेट के उपायों पर चर्चा के लिए जुटे हैं। आईसीएएनएन 85 कम्युनिटी फोरम 7 से 12 मार्च 2026 तक मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है । सम्मेलन में 9 मार्च 2026 को आधिकारिक स्वागत समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव श्री एस. कृष्णन; महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल; केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग संयुक्त सचिव सुशील पाल; एनआईएक्सआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवेश त्यागी; आईसीएएनएन बोर्ड की अध्यक्ष तृप्ति सिन्हा; आईसीएएनएन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्टिस लिंडक्विस्ट; और आईसीएएनएन के हितधारक जुड़ाव से संबंधित उपाध्यक्ष और एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक समीरन गुप्ता सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और इंटरनेट क्षेत्र के दिग्गज मौजूद रहे।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि आज इंटरनेट महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन गया है जो पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्थाओं, सार्वजनिक सेवाओं, नवाचार और रोजमर्रा की जिंदगी का आधार है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में आवश्यक है कि इंटरनेट खुला, सुरक्षित, लचीला और समावेशी बना रहे। उन्होंने कहा कि आईसीएएनएन जैसे प्लेटफॉर्म सरकारों, निजी क्षेत्र, तकनीकी समुदाय और नागरिक समाज को साथ लाकर इंटरनेट प्रशासन के बहु-हितधारक दृष्टिकोण को सुदृढ़ बना रहे हैं। श्री कृष्णन ने कहा भारत ऐसे वैश्विक प्रयासों में योगदान और विश्वसनीय डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी क्षेत्रों से नवाचार, सहयोग और सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देता है। महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज इंटरनेट आर्थिक विकास, शासन और दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना गया है और आईसीएएनएन 85 जैसे प्लेटफार्म सरकारों, तकनीकी विशेषज्ञों और उद्योग जगत के हितधारकों को साथ आने और इस पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं कि इंटरनेट को सबके लिए खुला, सुरक्षित और सुलभ कैसे रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा सहयोग मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने में सहायक होती हैं कि इंटरनेट विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और विकास को बढ़ावा देता रहे।

आईसीएएनएन बोर्ड की अध्यक्ष तृप्ति सिन्हा ने कहा कि दुनिया अब अधिक जटिल और कई बार अधिक विभाजित दिखती है – इसीलिए इंटरनेट की स्थिरता और सत्यनिष्ठता आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। आज, इसका आह्वान पहले से कहीं अधिक बुलंद और सच्चा लगता है। यह हमें अपने काम में स्थिर और अनुशासित रहने, निर्णयों में पारदर्शी और जवाबदेह होने और ऐसे इंटरनेट के लिए प्रतिबद्धता पर अडिग रहने के लिए प्रेरित करता है जो सुरक्षित, स्थिर और उस विविध मानवता को प्रतिबिंबित करे जिसको वह सेवा प्रदान करता है। आईसीएएनएन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्टिस लिंडक्विस्ट ने कहा कि इस सप्ताह मेरा ध्यान व्यावहारिक पहलुओं पर है और मैं चाहता हूं कि हम मुंबई से इंटरनेट समुदाय द्वारा प्राथमिकता के तौर पर निर्धारित कार्यों में सार्थक प्रगति और आगामी लक्ष्यों की दिशा में गति लेकर लौटें। उन्होंने आईसीएएनएन के नए सदस्यों से अपने दृष्टिकोण को महत्व देते हुए योगदान में संकोच न बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि यह समुदाय अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान तभी देता है जब हम गहन अनुभव को नए दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हैं और अधिक लोगों को, विशेष रूप से उन क्षेत्रों से जो हमेशा इन चर्चाओं के केंद्र में नहीं रहे हैं, उन्हें इसमें शामिल करते हैं।
आईसीएएनएन 85 कम्युनिटी फोरम में 200 से अधिक सत्र शामिल हैं जिनमें पूरी दुनिया के सरकारों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के दिग्गज, तकनीकी विशेषज्ञ और नागरिक समाज के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये सत्र इंटरनेट के सुरक्षित और स्थिर संचालन से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनमें डोमेन नेम सिस्टम का विकास, साइबर सुरक्षा पद्धतियां और जेनेरिक टॉप-लेवल डोमेन का आगामी विस्तार शामिल है । सप्ताह भर चलने वाले आयोजन में इंटरनेट प्रशासन में बहु-हितधारक मॉडल के महत्व पर चर्चा की जाएगी, जिसमें आईसीएएनएन समुदाय नीतियां विकसित करने, समाधानों को लागू करने और सुरक्षित, स्थिर और वैश्विक स्तर पर अंतरसंचालनीय इंटरनेट के निरंतर संचालन के समर्थन में सहयोग की पुष्टि करेंगे।

आईसीएएनएन

आईसीएएनएन का मिशन स्थिर, सुरक्षित और एकीकृत वैश्विक इंटरनेट सुनिश्चित करने में सहायता करना है। इंटरनेट पर किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क करने के लिए, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस में एक पता (नाम या संख्या) टाइप करना आवश्यक होता है। यह पता अद्वितीय होना चाहिए, ताकि कंप्यूटर एक-दूसरे को ढूंढ सकें। आईसीएएनएन वैश्विक स्तर पर इन अद्वितीय पहचानकर्ताओं के समन्वय और समर्थन में सहायता करता है। आईसीएएनएन की स्थापना 1998 में एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक हित निगम के रूप में हुई थी, जिसमें पूरी दुनिया के प्रतिनिधि शामिल हैं।

निक्सी

भारत का राष्ट्रीय इंटरनेट एक्सचेंज (एनआईएक्सआई) केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित गैर-लाभकारी संगठन है। एनआईएक्सआई घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को कुशलतापूर्वक सुगम बनाकर, .आईएन और .भारत, कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन का प्रबंधन कर देश भर में इंटरनेट सेवाओं को बढ़ावा देकर भारत के इंटरनेट बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनआईएक्सआई अपनी पहल द्वारा भारत की डिजिटल विकास महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप सुरक्षित, स्थिति अनुकूल और समावेशी इंटरनेट पारितंत्र प्रदान करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.