/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Table of Content

लखनऊ। घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से समरसता सेवा संस्थान लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संस्थान द्वारा बिजनौर के अशरफ नगर स्थित घुमंतू बस्ती में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

सिलाई प्रशिक्षण से मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
समरसता सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील शर्मा ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बस्ती की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे हुनर सीखकर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। वहीं स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी।

‘सीएम युवा योजना’ के तहत मिलेंगे उपकरण और ऋण
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य घुमंतू समाज को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनाना है। इसी प्रयास के तहत सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सीएम युवा योजना के तहत सिलाई उपकरण और दुकान खोलने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत के घुमंतू जनजाति परिषद के संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य उपस्थित रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.