TN

TotaRam News

What's Hot

भारत-न्यूजीलैंड खेल सहयोग 100 वर्ष पर चर्चा

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के खेल प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में खेलों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के खेल पारिस्थितिकी तंत्र के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ष 2026 खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसकी शुरुआत 1926 में हुई थीं जब भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड कां दौरा किया था जो दोनों देशों के बीच शुरुआती प्रमुख खेल आयोजनों में से एक थी। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए दोनों देशों ने सहयोग को गहरा करने और खेल कूटनीति को मजबूत करने के लिए नई पहल की खोज की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में खेल सचिव हरि रंजन राव के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि शामिल थे। हरि रंजन राव ने द्विपक्षीय खेल सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए न्यूजीलैंड के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक का नेतृत्व किया। प्रतिनिधिमंडलों ने सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले खेलों की पहचान की, जिनमें रग्बी, रोइंग, कैनोइंग, सेलिंग, एथलेटिक्स और साइकिलिंग शामिल हैं। न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल और मनोरंजन के एसोसिएट मंत्री क्रिस बिशप ने किया और इसमें भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रॉस टेलर, स्पोर्ट न्यूजीलैंड की सीईओ राएलिन कैसल और हॉकी न्यूजीलैंड, एथलेटिक्स न्यूजीलैंड और पैरालंपिक्स न्यूजीलैंड के प्रतिनिधि शामिल थे।

चर्चा का मुख्य केंद्र भारत-न्यूजीलैंड शताब्दी खेल सहयोग कार्यक्रम 2026 था, जो खेल संबंधों की शताब्दी मनाने और खेल विकास, उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण, नवाचार और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार की गई साल भर चलने वाली पहल है। दोनों पक्षों ने खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की पहलों के आयोजन पर चर्चा की। इसमें प्रस्तावित भारत-न्यूजीलैंड खेल और संस्कृति सप्ताह भी शामिल है। इसका आयोजन दोनों देशों के शहरों में किया जाएगा, जो स्वदेशी खेल परंपराओं का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और समुदायों को एक साथ लाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण शिविरों, प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान और खेल विज्ञान, विश्लेषण और खिलाड़ियों की प्रदर्शन प्रणालियों में ज्ञान साझा करने के माध्यम से उच्च-प्रदर्शन खेलों में सहयोग को मजबूत करना था। चर्चाओं में पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के पाठ्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रशिक्षण विकास ढांचे को एकीकृत करने पर भी विचार किया गया। दोनों देशों ने सहयोग ढांचे के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए एक संयुक्त कार्य समूह गठित करने, नोडल अधिकारियों को नामित करने और आवधिक समीक्षाओं के साथ एक निगरानी तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। इस बैठक में भारत और न्यूजीलैंड की खेल सहयोग को बढ़ाने और एक सौ वर्षों की साझेदारी को दोनों देशों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ठोस परिणामों में बदलने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.