/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

महिला सशक्तिकरण की नई ऊर्जा, “लखपति दीदी” का सशक्त अभियान

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि महिला स्वावलम्बन और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वयं सहायता समूह (SHG) की दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के माध्यम से होली पर्व के अवसर पर राज्यव्यापी विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नॉन-फार्म गतिविधियों के अंतर्गत गुलाल/अबीर, पापड़, चिप्स, मिठाइयाँ, अगरबत्ती, पिचकारी, टोपी, टी-शर्ट प्रिंटिंग एवं अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। यह पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि का माध्यम बन रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और उद्यमी बनाने की दिशा में भी एक ठोस कदम है।
इस अभियान के तहत SHG दीदियों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों से हर्बल गुलाल/अबीर तैयार किया जा रहा है। पलास के फूल, चुकंदर, गेंदे के फूल, पालक के रस आदि से निर्मित यह रंग पूर्णतः केमिकल-फ्री, त्वचा के लिए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल है। इस पहल से “स्वस्थ होली – सुरक्षित होली” का संदेश भी समाज तक पहुँचाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जनपदों में विकास भवन, कलेक्ट्रेट, तहसील एवं अन्य शासकीय परिसरों में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन, नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के सहयोग से संस्थागत एवं सामूहिक खरीद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे दीदियों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शासकीय कार्यालय परिसरों में अस्थायी स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को SHG उत्पादों की खरीद के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसीलों को संभावित बड़े खरीदार के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु जोड़ा गया है। स्वयं सहायता समूह के गुणवत्ता युक्त उत्पादों को ई-सरस, फ्लिपकार्ट, अमेज़न, मीशो जैसे ई-मार्केट प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड कराने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध हो सके।
सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि समूह का नाम एवं कोड, संबंधित दीदी का नाम व संपर्क संख्या, बिक्री स्थल, कुल बिक्री राशि एवं प्राप्त बड़े ऑर्डर का विवरण Google Sheet पर नियमित रूप से अपडेट किया जाए। इससे राज्य स्तर पर सतत निगरानी, पारदर्शिता एवं प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। यह अभियान स्वयं सहायता समूह की दीदियों को “लखपति दीदी” के लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पर्व आधारित बिक्री, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, संस्थागत खरीद और डिजिटल विपणन के माध्यम से महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।
मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,श्रीमती दीपा रंजन ने कहा कि होली जैसे प्रमुख पर्व पर स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। यह अभियान “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सुदृढ़ करते हुए ग्रामीण उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि ठोस योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से धरातल पर साकार हो रहा एक संकल्प है। स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ आज होली के रंगों के साथ आत्मनिर्भरता, सम्मान और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.