/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आयुष मंत्रालय ने शेगांव राष्ट्रीय आरोग्य मेले 2026 में स्वास्थ्य और ग्रामीण सशक्तिकरण प्रदर्शित किया

Table of Content

डेस्क। आयुष मंत्रालय महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में 25 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय आरोग्य मेले 2026 में एक आकर्षक पवेलियन प्रदर्शित कर रहा है। यह पवेलियन आयुष चिकित्सा की विभिन्न प्रणालियों के माध्यम से निवारक, प्रोत्साहक और एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही यह औषधीय पौधों की खेती और मूल्यवर्धन के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने पर भी प्रकाश डालता है।  मेले के दूसरे दिन, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों, चिकित्सकों, उद्यमियों और आम जनता की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने जीवनशैली संबंधी विकारों के निवारण में आयुष के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए, नागरिकों से मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों से निपटने के लिए समय पर सोना और जल्दी उठना जैसी अनुशासित दिनचर्या अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला और पारंपरिक ज्ञान पर आधारित सरल आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने “आजी बाई का बटुआ” की लोकप्रिय अवधारणा का उल्लेख करते हुए इसे ग्राम स्तर पर स्वयं की देखभाल के लिए एक किफायती और व्यावहारिक मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि आयुष केवल एक चिकित्सा प्रणाली नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, ग्रामीण सशक्तिकरण और समग्र स्वास्थ्य देखभाल में वैश्विक नेतृत्व के लिए एक आंदोलन भी है।

मंत्रालय के पवेलियन में इसके अनुसंधान परिषदों, राष्ट्रीय संस्थानों और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) की भागीदारी है, जो आयुष प्रणालियों में अनुसंधान उपलब्धियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, नैदानिक ​​सेवाओं, जन स्वास्थ्य पहलों और साक्ष्य-आधारित प्रगति को प्रदर्शित करते हैं। प्रमुख योजनाओं, अनुसंधान परिणामों और जन स्वास्थ्य सम्पर्क कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भौतिक और डिजिटल सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला का वितरण किया जा रहा है। औषधीय पौधों और हर्बल उत्पादों पर इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और प्रदर्शनियां विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं।

आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी प्रणालियों के योग्य चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किए जा रहे हैं। प्रामाणिक आयुष औषधियां निःशुल्क वितरित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। लाइव योग प्रदर्शन और योग चिकित्सा सत्रों में जनता की जोरदार भागीदारी देखने को मिल रही है, जो इस बात को दर्शाती है कि योग तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को प्रबंधित करने में न केवल निवारक बल्कि पुनर्स्थापनात्मक क्षमता भी रखता है। एक विशेष आयुष आहार खंड आयुष सिद्धांतों पर आधारित क्षेत्र-विशिष्ट और पोषण से भरपूर संतुलित आहार नियमों को बढ़ावा दे रहा है, जो निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करता है।

राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा स्थापित एक विशेष स्टॉल औषधीय वनस्पतियों की खेती, संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, फसल कटाई के बाद प्रबंधन और बाजार संपर्क से संबंधित पहलों को प्रदर्शित करके किसानों और कृषि उद्यमियों के बीच काफी रुचि पैदा कर रहा है। कृषि अधिकारी, एटीएमए बुलढाणा, पीडीकेवी अकोला, आरसीएफसी पुणे और एनएमबीपी दिल्ली के समन्वय से मेले के दौरान औषधीय वनस्पतियों की खेती, कटाई, प्रसंस्करण और बाजार संपर्क पर एक व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 2000 किसानों ने भाग लिया और नौ आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। एक उल्लेखनीय आशय पत्र सेवार्पण किसान उत्पादक संगठन और वेलोसे हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्वालियर के बीच हल्दी की 100 मीट्रिक टन की सुनिश्चित खरीद के लिए हस्ताक्षरित किया गया, जिसमें बाय-बैक व्यवस्था, स्थिर मूल्य निर्धारण और औषधीय फसलों के लिए मजबूत आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की गई। ऐसे समझौतों से हल्दी, अदरक, शतावरी और एलोवेरा सहित उच्च मूल्य वाले औषधीय वनस्पतियों की बड़े पैमाने पर खेती को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और आयुष उद्योग को समर्थन मिलेगा। 

श्री जाधव ने भारत को औषधीय पौधों के कच्चे माल का एक भरोसेमंद वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाने के लिए संगठित बाजार संबंधों, गुणवत्ता मानकों और संस्थागत सहायता की आवश्यकता और महत्व पर बल दिया। इस प्रकार, राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 नागरिकों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, किसानों और उद्योग जगत के हितधारकों के साथ प्रत्यक्ष जुड़ाव के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है, जो आयुष प्रणालियों में समग्र स्वास्थ्य, ग्रामीण सशक्तिकरण और वैश्विक नेतृत्व के प्रति मंत्रालय के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करता है। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री महेश कुमार दाधिच भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को औषधीय वनस्पतियों पर केंद्रीय क्षेत्र योजना के बारे में संबोधित किया, जिसे आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा देश भर में औषधीय वनस्पति संसाधनों की खेती, संरक्षण और सतत प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कार्यान्वित किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.