TN

TotaRam News

What's Hot

7 मार्च से शुरू होगी एलपीएल, 19 को नीलामी

Table of Content

लखनऊ: लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 7 मार्च से शुरू होने वाली इस टी-20 प्रतियोगिता के लिए 19 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी, जिसमें टीमों का अंतिम गठन भी किया जाएगा। बुधवार को यूपी बैडमिंटन अकादमी में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) और लीग की सभी फ्रेंचाइजियों के प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान लीग की रूपरेखा, टीम संयोजन और नीलामी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएएल के सचिव केएम खान ने बताया कि लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगा और नियमों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को होने वाली बैठक में लीग में शामिल टीमों के अंतिम स्वरूप पर मुहर लगेगी। उल्लेखनीय है कि 31 मई को हुई पिछली नीलामी में 160 खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए थे। इन खिलाड़ियों को दोबारा नीलामी में शामिल किया जाएगा, जिससे फ्रेंचाइजियों को अपने स्क्वॉड को मजबूत करने का एक और अवसर मिलेगा। आयोजकों का दावा है कि लीग के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी एलपीएल को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.