TN

TotaRam News

What's Hot

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

Table of Content

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को आयोजित होंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस क्रम में प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेगे। आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँच कर लें। नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें।

प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य 21 नवम्बर को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति, बूथ स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपलब्धता, बीएलओ के पास आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता तथा बीएलओ द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन फार्म उपलब्ध होने और मतदाताओं को फार्म भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी देखी गई।

अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रगति का आकलन किया। इसके अतिरिक्त बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों की स्थिति, 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान तथा मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता डेस्क (हेल्प डेस्क) की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार निस्तारण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बूथों पर नाम दर्ज हो, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक ही मतदेय स्थल पर फॉर्म-8 भरवाकर स्थानांतरित कराए जाएं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.