TN

TotaRam News

What's Hot

तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले में 20 से 24 नवंबर तक संस्कृति विभाग ने लगाई दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनी

Table of Content

गंगाष्टकम् , गंगा स्तोत्र, और प्राचीन गीता से रूबरू हो रहे श्रद्धालु

लखनऊ/अमरोहा/हापुड़। गंगा के तट पर लगने वाले मेलों में इस बार श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय ज्ञान और साहित्य की प्राचीन विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग की ओर से गंगा तिगरी मेला-2026 (अमरोहा) और कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर-2026 (हापुड़) के अवसर पर ‘ज्ञान और अध्यात्म की विरासत’ विषय पर आधारित दुर्लभ पांडुलिपियों की विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनियों में गंगा की महिमा, तीर्थ परंपरा, रामभक्ति और भारतीय दर्शन से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं। 20 से 24 नवंबर तक चलने वाली इन प्रदर्शनियों के माध्यम से श्रद्धालु सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हो रहे हैं।

तिगरी और गढ़ मेले में लगी विशेष प्रदर्शनी

अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में सदर गेट पर और हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शिव चौराहे पर ये प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, आगरा ने प्रदर्शित पांडुलिपियों के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में रखी गई पांडुलिपियां भारतीय संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत कर रही हैं।

प्रदर्शनी में गंगा की महिमा से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियां विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। इनमें संस्कृत भाषा में लिखित ‘गंगा स्तोत्र’ और ‘गंगाष्टकम्’ शामिल हैं। श्रीमद् देवी भागवत पुराण से संबंधित गंगा स्तोत्र में मां गंगा की स्तुति की गई है और उन्हें ‘विष्णुपदी’ बताया गया है। यह पांडुलिपि शक्ति उपासना के साथ मां गंगा के पवित्र और कल्याणकारी स्वरूप को दर्शाती है। वहीं, आदि शंकराचार्य द्वारा रचित गंगाष्टकम् में आठ श्लोकों के माध्यम से मां गंगा की महिमा, पवित्रता और मोक्ष प्रदान करने वाले स्वरूप का वर्णन किया गया है। इसके प्रत्येक श्लोक में मां गंगा से कल्याण की प्रार्थना की गई है।

प्रदर्शनी में ‘तीर्थविधि’ नामक संस्कृत पांडुलिपि के माध्यम से भारतीय तीर्थ परंपरा और धार्मिक आचरण की जानकारी भी दी जा रही है। इसमें बताया गया है कि तीर्थयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक की यात्रा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि की आध्यात्मिक प्रक्रिया है। प्राचीन विद्वानों ने तीर्थयात्रियों के मार्गदर्शन के लिए जिन नियमों और परंपराओं का उल्लेख किया, उनका विवरण इस पांडुलिपि में मिलता है। इसमें तीर्थयात्रा के दौरान किए जाने वाले आवश्यक कार्यों और उनसे बचने योग्य आचरण का वर्णन है। इसके साथ ही ‘गंगा कवच’ की पांडुलिपि भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें रुद्रयामल तंत्र के उत्तरखंड के आधार पर गंगा कवच का उल्लेख है। भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद के माध्यम से इसमें इसके पाठ से सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति की धार्मिक मान्यता बताई गई है।

अपनी जड़ों और गौरवशाली अतीत से परिचित कराएंगी दुर्लभ पांडुलिपियों की प्रदर्शनियां : जयवीर सिंह

रामभक्ति से जुड़ी धरोहरों में तुलसीदास रचित ‘रामचरितमानस’ की पांडुलिपि भी प्रदर्शनी का हिस्सा है। इसमें श्रृंगवेरपुर में भगवान राम द्वारा मां गंगा के दर्शन और उनकी स्तुति का प्रसंग शामिल है। इस प्रसंग में मां गंगा को मंगल करने वाली, कष्ट दूर करने वाली और सुख प्रदान करने वाली बताया गया है। यह पांडुलिपि रामायण परंपरा और भारतीय भक्ति साहित्य की समृद्ध विरासत को सामने लाती है।

प्रदर्शनी में वर्ष 1867 की श्रीमद्भगवद्गीता की एक दुर्लभ पांडुलिपि भी रखी गई है। इसमें भगवान गणेश और माता सरस्वती, माता यशोदा के साथ भगवान श्रीकृष्ण तथा अर्जुन के सारथी के रूप में भगवान कृष्ण के चित्र अंकित हैं। संस्कृत भाषा में लिखित इस पांडुलिपि का काल संवत् 1924 है। इसके अलावा ‘अर्जुन गीता’ नामक पांडुलिपि भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच संवाद संकलित है। 105 श्लोकों वाली इस गीता में अध्यायों का विभाजन नहीं है। इसमें संन्यास से जुड़े विषयों के साथ तीर्थों, नदियों, वर्णाश्रम व्यवस्था, ब्रह्मतत्व, धर्मतत्व तथा व्रतों और पर्वों के महत्व का भी वर्णन मिलता है।

इस पर विचार प्रकट करते हुए संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, ये प्रदर्शनियां श्रद्धालुओं को प्राचीन पांडुलिपियों के माध्यम से भारत की धार्मिक, साहित्यिक और दार्शनिक परंपराओं को समझने का अवसर दे रही हैं। उन्होंने बताया गंगा स्तोत्र से लेकर रामचरितमानस और प्राचीन गीता तक, इन पांडुलिपियों के जरिए भारतीय संस्कृति की उस विरासत को प्रदर्शित किया गया है, जिसे पीढ़ियों से सहेजकर रखा गया है। 24 नवंबर तक चलने वाली इन प्रदर्शनियों में मेले में आने वाले श्रद्धालु इस अनमोल धरोहर को देखकर समृद्ध विरासत का अनुभव प्राप्त करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.