TN

TotaRam News

What's Hot

देव दीपावली पर 2,100 मेक इन इंडिया ड्रोन से जगमगाएगा काशी का आसमान, 24 नवंबर को होगा भव्य आयोजन

Table of Content

 ‘शिव तांडव’ से ‘गंगा अवतरण’ तक दिखेगी दिव्यता

लखनऊ। काशी की देव दीपावली इस बार आसमान में भी आस्था और अध्यात्म के रंग बिखेरेगी। गंगा घाटों पर पहली बार लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में भगवान भोलेनाथ, शिव तांडव, गंगा अवतरण और काशी विश्वनाथ की भव्य आकृतियां उकेरेंगे। करीब 15 मिनट का यह हाईटेक शो संगीत और आवाज के समन्वय से देव दीपावली के पौराणिक वैभव को जीवंत करेगा। उत्तर पर्यटन विभाग ने 24 नवंबर को होने वाले इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने की भव्य तैयारियां की हैं। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वाराणसी के राजघाट से नमो घाट तक लाखों दीपों की रोशनी के बीच देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। इस बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में पौराणिक प्रसंगों को साकार कर उत्सव की दिव्यता को विस्तार देंगे। आध्यात्मिक महत्ता और काशी की विरासत पर आधारित 15 मिनट की इस प्रस्तुति में 15 विशेष ड्रोन फॉर्मेशन नजर आएंगे। थ्री-डी एनिमेशन से तैयार आकृतियों को थीम आधारित संगीत और हिंदी वॉयस ओवर के साथ इस तरह संयोजित किया जाएगा कि गंगा के आकाश में एक के बाद एक मनमोहक दृश्य उभरेंगे। इसका मुख्य आयोजन 24 नवंबर को होगा।’

‘शिव तांडव’, ‘मां विशालाक्षी’, ‘बाबा कालभैरव’ की आकृतियां

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘ड्रोन शो की थीम ‘देव दीपावली’ पर आधारित होगी। इसमें भगवान शिव, महेश्वर सूत्र, संगीतमय शिव तांडव और मां गंगा के अवतरण के दृश्य काशी के आसमान में साकार होंगे। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी और बाबा कालभैरव की दिव्य आकृतियां भी दर्शकों को आकर्षित करेंगी। प्रस्तुति के माध्यम से काशी की आध्यात्मिक विरासत के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग के लोगो को भी प्रदर्शित किया जाएगा।’

आस्था और परंपरा का अनुपम पर्व है देव दीपावली

‘देवताओं की दीपावली’ के नाम से विख्यात यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा को वाराणसी में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में विगत वर्षों में वाराणसी की देव दीपावली को भव्य स्वरूप दिया गया है।   दीपावली के 15 दिन बाद पड़ने वाले इस उत्सव का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मां गंगा के सम्मान में होने वाला दीपदान आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्ग से देवी-देवता धरती पर उतरकर मां गंगा में स्नान करते हैं। इसी विश्वास के चलते इसे देवताओं का प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस वर्ष देव दीपावली 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। 

देव दीपावली में दिखेगा तकनीक का साथ- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘काशी की देव दीपावली आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक के संगम का वैश्विक उत्सव बन चुकी है। इस वर्ष 2,100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, मां गंगा और काशी की पौराणिक विरासत के दिव्य प्रसंगों को आसमान में जीवंत किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि इस भव्य प्रस्तुति के जरिये देव दीपावली की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई मिले और काशी आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.