/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

Table of Content

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस

संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया था। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर बरपार गांव स्थित पूर्व सांसद के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और पुष्पचक्र चढ़ाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल देने की प्रार्थना की।

बरपार से बरहज तक अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सीएम योगी के श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बरहज सरयू घाट ले जाया गया। बरपार से बरहज तक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर अपने नेता को अंतिम विदाई दी। रास्ते में जगह-जगह लोग हाथ जोड़कर खड़े रहे।

सरयू के तट पर पंचतत्व में विलीन हुए जनरल

बरहज में सरयू नदी के तट पर पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उनके बड़े पुत्र और देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता को अग्नि दी गई, पूरा सरयू घाट “श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। मौजूद हर आंख नम हो गई। सरयू घाट पर सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बिगुल की धुन और बंदूकों की सलामी के साथ पूर्व सांसद को अंतिम विदाई दी गई।

भाजपा के कई कद्दावर नेता और एक्स आर्मी मैन हुए शामिल

अंतिम संस्कार में भाजपा के कई कद्दावर नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, एमएलसी रतनपाल सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक एवं राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपार रानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका मिश्रा, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद सहित जिले के कई विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में एक्स आर्मी मैन (पूर्व सैनिक) भी पहुंचे थे। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के जिलों से आए पूर्व सैनिकों ने अपने पूर्व कमांडर को सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जनरल त्रिपाठी जैसे अधिकारी विरले ही होते हैं।

भारत-पाक युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका

श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का जन्म 30 जून 1935 को देवरिया जिले के बैतालपुर विकासखंड स्थित बरपार गांव में हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाओं के दौरान देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के बाद वह वर्ष 1992 से 1993 तक भारतीय सेना के उप थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने वर्ष 1996 और 1999 के लोकसभा चुनाव में देवरिया सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। उन्हें देवरिया में भाजपा का पहला सांसद बनने का गौरव भी प्राप्त था।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग

पूर्व सांसद के निधन की खबर से बरपार गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पहुंचे। ग्रामीणों और समर्थकों ने अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.