TN

TotaRam News

What's Hot

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

Table of Content

रामकथा पार्क में आयोजन

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत से लेकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा तक की यात्रा को ऐतिहासिक दस्तावेजों, दुर्लभ चित्रों, पांडुलिपियों और मानचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी 8 और 9 नवंबर को आम लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी की शुरुआत अयोध्या की प्राचीन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से होगी। इसमें संस्कृत ग्रंथों और पांडुलिपियों, विशेष रूप से ‘अयोध्या माहात्म्य’ में वर्णित अयोध्या की महिमा, सूर्यवंश की परंपरा और मां सरयू के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाया गया है। इसके बाद वर्ष 1528 से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों, श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित सिख परंपरा और वर्ष 1855 तथा 1858 की घटनाओं को अभिलेखीय दस्तावेजों और ऐतिहासिक संदर्भों के साथ प्रस्तुत किया गया है। महंत रघुबर दास की ओर से वर्ष 1885 में दायर मुकदमे और वर्ष 1949 की महत्वपूर्ण घटनाओं को भी इसमें जगह दी गई है।

गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों के योगदान से लेकर राम मंदिर आंदोलन और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक के महत्वपूर्ण प्रसंगों को मिलेगा स्थान

प्रदर्शनी में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के विभिन्न चरणों को भी क्रमबद्ध तरीके से दिखाया गया है। इसमें गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवैद्यनाथ और योगी आदित्यनाथ के योगदान के साथ धर्म संसद, राम-जानकी रथयात्रा, रामशिला पूजन, वर्ष 1990 की कारसेवा और वर्ष 1992 के घटनाक्रम को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वर्ष 1993 में भूमि अधिग्रहण, पुरातात्विक सर्वेक्षण और उत्खनन से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े लंबे न्यायिक सफर को भी प्रदर्शनी में विशेष स्थान दिया गया है। इसमें वर्ष 2010 के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से लेकर 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक निर्णय तक की पूरी यात्रा को क्रमबद्ध ढंग से दर्शाया गया है। अभिलेखीय दस्तावेजों और ऐतिहासिक संदर्भों के माध्यम से दर्शक इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और न्यायिक प्रक्रिया के विभिन्न पड़ावों को जान सकेंगे।

प्रदर्शनी के अंतिम हिस्से में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया गया है। इसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का गठन, 5 अगस्त 2020 को मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन, मंदिर की स्थापत्य कला और शिल्पकला तथा 22 जनवरी 2024 को हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 25 नवंबर 2025 को धर्मध्वजा आरोहण, 19 मार्च 2026 को श्रीराम यंत्र की स्थापना और अयोध्या के दीपोत्सव की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

1528 से लेकर राम मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा तक की ऐतिहासिक यात्रा का होगा चित्रण

दुर्लभ अभिलेखीय संदर्भों, ऐतिहासिक चित्रों, पांडुलिपियों, दस्तावेजों और मानचित्रों के जरिए तैयार यह प्रदर्शनी अयोध्या के इतिहास को केवल पढ़ने का नहीं, बल्कि उसे दृश्य रूप में समझने का अवसर देगी। प्राचीन धार्मिक परंपराओं से लेकर आधुनिक समय में मंदिर निर्माण तक की घटनाओं को एक ही स्थान पर क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसका मूल भाव ‘आस्था की अनंत धारा, इतिहास की अमर गाथा’ रखा गया है, जो अयोध्या की सांस्कृतिक निरंतरता और ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करता है।

यह प्रदर्शनी केवल ऐतिहासिक घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि अयोध्या की आस्था, सांस्कृतिक विरासत, जनभागीदारी और पुनरुत्थान की यात्रा को समझने का अवसर भी है। 8 और 9 नवंबर को रामकथा पार्क में आयोजित इस प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिकों के साथ शोधार्थी, विद्यार्थी, इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोग तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु कर सकेंगे। प्रदर्शनी में प्रवेश जनसामान्य के लिए खुला रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.