/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ दिव्य दीपावली मेला 2026: दिव्यांगजनों के हाथों से बने दीपक, मोमबत्ती और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी

Table of Content

प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन

लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कौशल, विशिष्ट प्रतिभा एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ में ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस राज्य स्तरीय मेले में 09 विभागीय संस्थाओं एवं 16 स्वैच्छिक संस्थाओं ने सहभागिता की। मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग कारीगरों व उद्यमियों द्वारा स्वनिर्मित उत्पादों को आम जनमानस के समक्ष प्रदर्शित व बिक्री हेतु उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

मेले में दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, कलात्मक सजावटी सामग्री, पारंपरिक दीपक, मोमबत्तियां, दीपावली पूजन सामग्री, दैनिक उपयोग की गृह उपयोगी वस्तुएं एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों के भव्य स्टॉल लगाए गए। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, फिनिशिंग एवं उपयोगिता की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने दिव्यांग उत्पादकों एवं प्रतिभागियों से सीधा संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे उनके हुनर, कड़े परिश्रम और स्वावलंबन के प्रयासों को सीधा संबल मिल सके।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन अपनी क्षमता और लगन के बल पर प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें समान अवसर, उपयुक्त मंच और उत्पादों के विपणन हेतु पारदर्शी बाजार सुलभ कराया जाए। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों में आत्मनिर्भरता का भाव सुदृढ़ होता है और वे स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक मुख्यधारा से जुड़ते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजन दया के नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, समान भागीदारी और अवसरों के पूर्ण हकदार हैं।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.