/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Table of Content

सरयू तट पर राम की पैड़ी बनी पर्यटकों का नया आकर्षण

लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव-2026 जब 30 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाने को तैयार है, वहीं सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित नया पर्यटन आकर्षण भी पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटक विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक दीर्घा के साथ पर्यटन सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। लगभग 23.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में ओपन एयर थिएटर, आकर्षक प्रवेश द्वार, मंच, म्यूरल वॉल और पत्थर से बनी कई कलात्मक संरचनाएं विकसित की गई हैं। इससे राम की पैड़ी का स्वरूप और आकर्षक होने के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक नया अनुभव दे रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, अयोध्या के तहत पर्यटन विभाग की इस परियोजना के फेज-2 के तहत राम की पैड़ी का विकास करते हुए ओपन एयर थिएटर बनाया गया है। इसके साथ प्रवेश द्वार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। दर्शकों के बैठने और कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक दीर्घा विकसित की गई है। विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट भी इस परियोजना का हिस्सा हैं। इन सुविधाओं से राम की पैड़ी पर आने वाले पर्यटकों को न केवल परिसर को करीब से देखने का अवसर मिलेगा, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

राम की पैड़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए छह स्टोन छतरियों और छह स्टोन ज्योति दीपों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा स्टोन स्तंभ, स्टोन प्लांटर और स्टोन जाली भी बनाई गई है। परिसर में ग्रीन एरिया विकसित करने के साथ पर्यटकों की सुविधा के लिए दिशा सूचक लगाए गए हैं। यहां शिलालेख और प्रकाश व्यवस्था का काम भी कराया गया है। इन निर्माण कार्यों के जरिए परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के साथ पर्यटकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। परियोजना में म्यूरल वॉल के निर्माण के साथ अन्य पर्यटन विकास कार्य भी शामिल हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आगे बताया कि सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित की गई ये सुविधाएं अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक नया अनुभव देंगी। उन्होंने बताया दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में इस तरह की सुविधाएं शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को और विस्तार देंगी। उन्होंने बताया यह परिसर दीपोत्सव-2026 के अलावा पूरे साल अयोध्या आने वाले पर्यटकों के लिए उपयोगी रहेगा। राम की पैड़ी पर विकसित ओपन एयर थिएटर, दर्शक दीर्घा, म्यूरल वॉल और अन्य सुविधाएं अयोध्या के पर्यटन परिदृश्य में नया आकर्षण जोड़ेंगी। धार्मिक महत्व के इस स्थल पर अब पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और सरयू किनारे के वातावरण का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि, अयोध्या में पर्यटन विकास का उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें यहां की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सरयू तट के प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना भी है। राम की पैड़ी पर विकसित की गई नई सुविधाएं इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया ओपन एयर थिएटर और दर्शक दीर्घा जैसे निर्माण यहां सांस्कृतिक आयोजनों को नया मंच देंगे, वहीं विकसित परिसर पर्यटकों को अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा यादगार अनुभव प्रदान करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.