/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में Astronomy and Astrophysics Certificate Course शुरू, 1,000 रुपये में करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेश

Table of Content

विद्यार्थियों को मिलेगा टेलीस्कोप प्रशिक्षण

लखनऊ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले आम नागरिकों के लिए ‘Certificate Course in Astronomy & Astrophysics – Level I’ का आयोजन किया जा रहा है। यह 15 दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम 15 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2026 तक चलेगा।

पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी की मूल अवधारणाओं से परिचित कराना तथा आधुनिक दूरबीन और आकाश अवलोकन की व्यावहारिक जानकारी देना है। प्रशिक्षण सत्र शनिवार, रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होंगे। इसमें सौरमंडल, तारे एवं तारामंडल, खगोलीय निर्देशांक प्रणाली, दूरबीन का संचालन, सूर्य एवं सौर मौसम तथा रात्रिकालीन आकाश अवलोकन जैसे छह प्रमुख विषयों पर सैद्धांतिक व्याख्यान के साथ हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ भी शामिल हैं।

पंजीकरण शुल्क मात्र ₹1,000 निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 15 एवं अधिकतम 50 प्रतिभागी लिए जाएंगे। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। विज्ञान विषयों के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, किन्तु खगोलिकी में रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निम्नलिखित लिंक का उपयोग कर सकते हैं: https://forms.gle/KXfZs58Vt6VfiZSC8 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश का यह प्रयास युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने तथा उन्हें प्रेक्षणात्मक खगोल विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.