TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र कार्यशाला संपन्न, प्राचीन सिक्कों के इतिहास और विकास पर हुई चर्चा

Table of Content

सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व निदेशालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ‘भारतीय मुद्राशास्त्र: परम्परा, विकास एवं विविध आयाम’ विषयक त्रि-दिवसीय कार्यशाला का आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला के तृतीय एवं अंतिम दिवस पर दो सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी, आमंत्रित अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यशाला के प्रतिभागियों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने ‘सिक्कों का ऐतिहासिक सफर’ विषय पर सचित्र एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने प्राचीन काल से वर्तमान समय तक मुद्रा के विकास की यात्रा को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक समाज में वस्तु विनिमय प्रणाली के माध्यम से आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती थी, किन्तु वस्तुओं के मूल्य निर्धारण, उनकी पारस्परिक उपयोगिता तथा विनिमय में आने वाली कठिनाइयों के कारण एक सर्वमान्य विनिमय माध्यम की आवश्यकता अनुभव हुई। इसी आवश्यकता ने मुद्रा के विकास का मार्ग प्रशस्त किया।


प्राचीन सिक्कों के ऐतिहासिक महत्व और डिजिटल मुद्रा पर हुई चर्चा

डॉ. सिंह ने प्राचीन मुद्राओं के निर्माण में धातुओं के चयन, उनकी उपलब्धता, टिकाऊपन, दुर्लभता तथा आर्थिक महत्त्व जैसे पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों की मुद्राओं के उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि सिक्के केवल आर्थिक लेन-देन का माध्यम नहीं रहे, बल्कि तत्कालीन राजनीतिक सत्ता, शासकों, धार्मिक मान्यताओं, कला, संस्कृति एवं व्यापारिक गतिविधियों के महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक साक्ष्य भी हैं।

उन्होंने वर्तमान समय की प्रचलित मुद्राओं एवं प्राचीन सिक्कों की प्रासंगिकता की तुलना करते हुए आधुनिक डिजिटल एवं आभासिक मुद्रा व्यवस्था पर भी विचार व्यक्त किए। इस क्रम में क्रेडिट कार्ड तथा इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों की भूमिका को समझाते हुए बताया कि समय के साथ मुद्रा के स्वरूप एवं लेन-देन के माध्यमों में परिवर्तन हुआ है, लेकिन विनिमय और आर्थिक गतिविधियों में मुद्रा की मूलभूत भूमिका आज भी बनी हुई है।

इस अवसर पर विभाग की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी ने मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार सिंह के व्याख्यान की सराहना करते हुए उसकी शैक्षणिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को मुद्राओं के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक एवं आर्थिक महत्त्व को समझने का उपयोगी अवसर प्रदान करते हैं। निदेशक महोदया ने सभी आमंत्रित अतिथियों का पौधा एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों का उद्देश्य पुरातात्त्विक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं युवा शोधार्थियों को इतिहास के विभिन्न पक्षों से परिचित कराना है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं विषयपरक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

द्वितीय सत्र में कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर प्रो. एस.एन.एन. कपूर तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. के.के. थपल्याल द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


विशेषज्ञों ने प्राचीन सिक्कों के अध्ययन को बताया महत्वपूर्ण

अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि प्रो. एस.एन.एन. कपूर ने इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को प्राचीन मुद्राओं के विकास के क्रमिक चरणों, उनके स्वरूप एवं ऐतिहासिक महत्त्व को समझने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने मुद्राशास्त्र के अध्ययन को इतिहास एवं पुरातत्त्व के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. के.के. थपल्याल ने तीन दिनों तक आयोजित कार्यशाला के सभी वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यानों के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने विभाग की निदेशक श्रीमती रेनू द्विवेदी को इस महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के विविध विषयों पर कार्यशालाओं, व्याख्यानों एवं अकादमिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।


तीन दिवसीय भारतीय मुद्राशास्त्र कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय मुद्राओं के इतिहास, विकास, निर्माण तकनीक, कलात्मक विशेषताओं तथा ऐतिहासिक महत्त्व को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। तीन दिनों तक चले इस शैक्षणिक आयोजन ने मुद्राशास्त्र के प्रति अकादमिक रुचि विकसित करने तथा पुरातात्त्विक एवं ऐतिहासिक स्रोतों के अध्ययन को प्रोत्साहित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं प्रो. दानिश मोइन, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से राम विनय, उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी, गौरव गुप्ता एवं राहुल त्यागी, सहायक पुरातत्त्व अधिकारी, बलिहारी सेठ, अभयराज सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार, अकील खान, अभिषेक कुमार (प्रथम एवं द्वितीय), निर्भय, अंकित, विजय एवं मनोज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.