TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में PM आवास योजना के तहत 147 परिवारों को मिला अपना घर, LDA ने लॉटरी से किया आवंटन

Table of Content

बहुत किया इंतजार… आज पूरा हुआ आवास का सपना

लखनऊ। शहर में अपना मकान होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, इसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, कोई सहारा भी नहीं था। फिर आज प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आया और सपना पूरा हुआ। अंजू लोधी को लॉटरी से भवन का आवंटन हुआ तो खुशी से उनके आंसू छलक गए। उन्होंने दिल से एलडीए का आभार व्यक्त किया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अल्प आय वर्ग के 147 प्रतीक्षारत सूची के परिवारों को उनका अपना आशियाना दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये गये। इस दौरान आवेदकों की उपस्थिति में उन्हीं के हाथों से ही लकी ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गयीं। इस पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये।

एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बसंत कुंज योजना सेक्टर-आई के 776 रिक्त भवनों के लिए 20 एवं 21 फरवरी, 2026 को लॉटरी की गई थी। जिसमें 147 परिवार प्रतीक्षा सूची में थे। आज सभी प्रतीक्षारत सूची के परिवारों के मध्य भवनों का लकी ड्रॉ निकाला गया। सुबह 10:00 बजे शुरू हुयी लॉटरी दोपहर 01:00 बजे सम्पन्न हुयी, जिसमें सफलतापूर्वक सभी आवेदकों को भवनों का आवंटन कर दिया गया। इस दौरान सभागार में उपस्थित सभी आवेदकों ने एलडीए द्वारा लॉटरी में बरती गयी पारदर्शी प्रक्रिया की खूब सराहना की।

अपर सचिव ने बताया कि जल्द ही सभी लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो लाभार्थी भवन की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर देंगें, उन्हें अनुबंध के तहत भवन का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा।

एलडीए की पारदर्शी प्रक्रिया को सबने सराहा

एलडीए ने जिस पारदर्शिता के साथ भवनों की लॉटरी करायी, उसकी सबने जमकर सराहना की। लॉटरी में सफल रहे सावन कश्यप, गौरव अग्रवाल, आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी थी। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। लॉटरी में भवन पाने वाली आलिया ने कहा कि.. मैं बहुत खुश हूं, एलडीए की शुक्र गुजार रहूंगी। इसी तरह अन्य लोगों ने भी एलडीए को धन्यवाद दिया।

लॉटरी कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। लॉटरी ड्रॉ का संचालन संपत्ति अधिकारी अनंत शंकर सफरीवाला द्वारा किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु

साल में दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर होते हैं अवशेषों के दर्शन लखनऊ/वाराणसी। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ इस बार विशेष आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनेगी। इस अवसर पर 22 से 24 नवंबर तक भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया...

UP TGT भर्ती 2026: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

30 नवम्बर तक मिलेगा आवेदन में संशोधन का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष...

प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस

आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.