/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता पर पैनल चर्चा, अभिभावकों को सशक्त बनाने पर जोर

Table of Content

ऑक्यूपेशनल थेरेपी की भूमिका पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग (Department of Physical Medicine and Rehabilitation—DPMR) की ऑक्यूपेशनल थेरेपी इकाई द्वारा ऑल इंडिया ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से 24 अक्टूबर 2026 को “दिव्यांग बच्चों की सहभागिता, आत्मनिर्भरता एवं समावेशन सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों का सशक्तीकरण” विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के.के. सिंह, डीन, फैकल्टी ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, केजीएमयू थे। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग, केजीएमयू; डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रभारी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी इकाई, डीपीएमआर, तथा डॉ. पंकज बाजपेयी, अध्यक्ष, ऑल इंडिया ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स एसोसिएशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।


केजीएमयू में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास में ऑक्यूपेशनल थेरेपी की भूमिका पर चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. के.के. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास, उनकी कार्यात्मक क्षमताओं के विकास तथा दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने में ऑक्यूपेशनल थेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने केजीएमयू में बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी (BOT) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे इस क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की उपलब्धता बढ़ाने तथा पुनर्वास सेवाओं को और सुदृढ़ करने में सहायता मिल सके।

इसके पश्चात आयोजित पैनल चर्चा में विभिन्न विशेषज्ञों ने बाल्यावस्था में होने वाली दिव्यांगताओं, बच्चों के समग्र विकास तथा पुनर्वास प्रक्रिया में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

पैनल में डॉ. अनुपम सिंह, सहायक प्रोफेसर, मनोचिकित्सा विभाग, सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज; डॉ. आराधना शुक्ला, सहायक प्रोफेसर, भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग, केजीएमयू; डॉ. पूजा मल्हौर, प्रोफेसर, मनोचिकित्सा विभाग, तथा डॉ. नितेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रभारी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी इकाई, भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग, केजीएमयू ने सहभागिता की।

पैनल विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि दिव्यांग बच्चों के विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी, सही मार्गदर्शन, नियमित घरेलू अभ्यास, सकारात्मक व्यवहार तथा परिवार के सहयोग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि पुनर्वास का उद्देश्य केवल बच्चे की कठिनाइयों को कम करना नहीं, बल्कि उसे दैनिक गतिविधियों में अधिक स्वतंत्र बनाना, सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा घर, विद्यालय और समुदाय में समावेश के अवसर उपलब्ध कराना भी है।


केजीएमयू में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सशक्त बनाने पर जोर, समावेशी पुनर्वास पर चर्चा

चर्चा के दौरान यह भी रेखांकित किया गया कि चिकित्सकीय एवं पुनर्वास सेवाओं के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक और सशक्त बनाना आवश्यक है, ताकि वे बच्चों की क्षमताओं को पहचानकर उनके विकास में प्रभावी योगदान दे सकें। परिवार, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और शिक्षकों के बीच समन्वय से बच्चों के लिए अधिक अनुकूल एवं समावेशी वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नितेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रभारी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी इकाई, डीपीएमआर, केजीएमयू; डॉ. अरुण कुमार (ऑक्यूपेशनल थेरेपी) तथा डॉ. श्रीतोष सोनकर (ऑक्यूपेशनल थेरेपी) के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में वी.के. दीक्षित, प्रदीप गंगवार, बलराम श्रीवास्तव एवं शुभ्रता श्रीवास्तव सहित टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लखनऊ शहर के अनेक ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उनकी उपस्थिति ने ऑक्यूपेशनल थेरेपी के क्षेत्र में आपसी सहयोग, व्यावसायिक अनुभवों के आदान-प्रदान तथा दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास और उनके अभिभावकों के सशक्तीकरण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करना, पुनर्वास सेवाओं में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों में आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और समावेश को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम ने इस संदेश को प्रमुखता से सामने रखा कि उचित पुनर्वास, सशक्त अभिभावक और समाज के सहयोग से प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने, स्वतंत्र बनने और समाज में सम्मानपूर्वक सहभागी होने के अवसर प्रदान किए जा सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.