/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के लोहिया पार्क में दिसंबर से शुरू होगा प्ले फाउंटेन, गोमती रिवरफ्रंट पर बनेगा लाइट एंड साउंड शो

Table of Content

ग्रीन कॉरिडोर: बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल के निर्माण से शुरू होगा यातायात

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में प्ले फाउंटेन और वाटर बेस्ड लाइट एण्ड साउन्ड शो स्थापित कर इनके सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर यातायात शुरू कराने की तैयारी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही, निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

आकर्षण का नया केंद्र बनेगा प्ले फाउंटेन

उपाध्यक्ष ने बताया कि लोहिया पार्क में प्ले फाउंटेन एवं चिल्ड्रेन प्ले एरिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन हेतु फाउंटेन में म्यूजिक व कलरफुल लाइट की व्यवस्था है। साथ ही, बच्चों के खेलने हेतु मल्टी एक्टिविटी झूले भी लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर तक प्ले फाउंटेन सुचारु रूप से शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही, पार्क में घूमने-टहलने वाले लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा।

रिवरफ्रंट पर लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण

उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट पर नदी का जलस्तर काफी हद तक घट गया है। इसको देखते हुए वहां वाटर बेस्ड लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण किया जायेगा। इस शो में वाटर स्क्रीन पर एडवांस्ड लेजर, लाइट एन्ड साउंड तकनीक और प्रोजेक्टर्स का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के शानदार इतिहास के साथ-साथ लखनऊ की समृद्ध नवाबी संस्कृति, कला और विरासत को प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया जायेगा।

उपाध्यक्ष ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत बैकुंठधाम से ला मार्टिनियर साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहीद पथ को मिलाने वाली क्लोवर लीफ के कार्य और बारिश के बाद जलस्तर घटने से मिट्टी की पुराई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मरी माता मंदिर के पास क्लियरेंस और नाला व सड़कों के सुदृढ़ीकरण सम्बंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.