/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Headmaster Recruitment 2026: यूपी में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर

Table of Content

बालक विद्यालयों में 1,037 और बालिका विद्यालयों में 135 पदों पर होगी नियुक्ति; ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) अनिवार्य

लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (हाईस्कूल स्तर) में प्रधानाध्यापक (Headmaster) के रिक्त 1,172 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या- 09/2026) जारी कर दी है। इन विज्ञापित पदों के सापेक्ष ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से विधिवत प्रारंभ कर दी गई है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापित कुल 1,172 पदों में से बालक विद्यालयों के लिए 1,037 पद तथा बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुगमता के दृष्टिगत आयोग द्वारा ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके बाद ही प्रधानाध्यापक पद हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें।

विज्ञापित पदों की अनिवार्य अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया बताया कि प्रधानाध्यापक भर्ती (विज्ञापन संख्या- 09/2026) से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसी दिन यानी 23 अक्टूबर 2026 से ही ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना हो, तो उसके संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। अंत में, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 जनवरी 2027 को निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। सभी अर्ह अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.