/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026: यूपी के 75 जिलों में रामायण पाठ, मंदिरों में दीपदान और भजन कार्यक्रम

Table of Content

लव-कुश प्रसंग से जीवंत होगी रामायण की विरासत, वाल्मीकि जयंती पर यूपीभर में आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को आस्था, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का व्यापक उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी 75 जिलों में सैकड़ों महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की कालजयी रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है।

वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर में होंगे वृहद कार्यक्रम

चित्रकूट के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि, योगी सरकार के निर्देशानुसार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर, चित्रकूट में जिला प्रशासन की ओर से वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रामलीला का मंचन, वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन संध्या और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक भजन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा तमसा गंगा नदी (जिसे वाल्मीकि नदी भी कहा जाता है) के घाट पर वाल्मीकि आरती होगी। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्दालु शामिल होते हैं।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय साहित्य और संस्कृति की महत्वपूर्ण कृति है। इसमें वर्णित अनेक स्थलों को राम-जानकी मार्ग और राम वन गमन मार्ग के रूप में जाना जाता है। देशभर में ऐसे करीब 280 स्थल मौजूद हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के भी कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। उन्होंने बताया इन स्थलों की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को सामने लाने के लिए मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और दीपदान के साथ 8, 12 या 24 घंटे तक लगातार वाल्मीकि रामायण पाठ कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही श्रीराम, हनुमान और रामायण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों में भी भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने यह भी बताया पिछले वर्ष पूरे प्रदेश के 600 से ज्यादा मंदिरों में कार्यक्रम संपन्न कराए गए थे और इस वर्ष भी आयोजन को वृहद स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

लवकुश प्रसंग का होगा आयोजन

इस आयोजन में पूजन-हवन के साथ लवकुश प्रसंग समेत अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर कानपुर, वाल्मीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में आयोजन होगा।

आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक जिले में जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी। जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से कार्यक्रम स्थलों और कलाकारों का चयन करेंगे। इसमें संस्कृति विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, उत्तर प्रदेश समन्वय करेंगे। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने और आम लोगों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन को सभी आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, ध्वनि, प्रकाश जैसी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार रामायण पाठ के लिए रामायण की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाएगी। गायक कलाकारों और भजन मंडलियों का चयन कर उन्हें समय रहते सूचना दी जाएगी। मंदिरों और स्थलों की पहचान के साथ उनके नाम-पते, फोटो, जीपीएस लोकेशन और मंदिर प्रबंधकों के संपर्क विवरण संस्कृति विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। चयनित कलाकारों और भजन गायकों के नाम, पते और मोबाइल नंबर भी पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बताया कि, कलाकारों के मानदेय के भुगतान के लिए प्रत्येक जिले को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस मद में कुल 75 लाख रुपये जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषदों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, कार्यक्रमों की अन्य व्यवस्थाएं जिला प्रशासन कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से करेगा। सभी जिलाधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आयोजन भव्यता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य महर्षि वाल्मीकि की विरासत को सम्मान देने के साथ रामायण के संदेशों, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को व्यापक जनभागीदारी के जरिए आगे बढ़ाना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

28 एवं 29 नवंबर को अभियान दिवसों में भी मिलेगा मतदाता सूची में नाम जांचने एवं जुड़वाने का अवसर

प्रदेश के 1.73 लाख बूथों पर आगामी विशेष अभियान दिवसों में भी बीएलओ रहेंगे उपस्थित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज 22 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य मतदाता...

UP Assistant Professor Answer Key 2026 जारी, 29 नवंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति का मौका

अभ्यर्थी 22 से 29 नवम्बर की रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) चयन परीक्षा की 19 एवं 20 नवम्बर...

मण्डी परिषद में पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग से 119 नवचयनित मण्डी सचिवों को मण्डी आवंटन

प्रदेश की 125 चयनित रिक्त मण्डियों में से वरीयता क्रम के अनुसार मण्डी चुनने का मिला अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार को 119 नवचयनित मण्डी सचिव श्रेणी-3, वर्ग-2 के...

केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार में CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अर्पित की पुष्पांजलि लखनऊ/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हरिद्वार, उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.