TN

TotaRam News

What's Hot

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया Agri Welfare Portal

Table of Content


किसानों को मोबाइल पर ही मिलेंगी खेती-किसानी से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि की नवमी पर किसानों के लिए संशोधित ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस नए पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाताओं तक सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता और खेती से जुड़ी सटीक जानकारियों को बिना किसी परेशानी और बिचौलियों के सीधे उनके मोबाइल फोन तक पहुंचाना है।

​शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि सरकार हर समय आम नागरिक और किसान के लिए मोबाइल पर लाइव रहे। तकनीक की असली सार्थकता तभी है जब वह सीधे खेत-खलिहान तक पहुंचे और किसान का जीवन आसान बनाए। इस पोर्टल के जरिए अब किसानों को योजनाओं की जानकारी लेने या आवेदन करने के लिए अलग-अलग दफ्तरों और वेबसाइटों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफार्म केवल किसानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), कृषि वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को भी एक साथ जोड़ेगा।

किसानों को डिजिटल सेवाओं का प्रशिक्षण देंगे कृषि विज्ञान केंद्र

​केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पोर्टल की सफलता सही और समयबद्ध जानकारी से तय होगी। पुरानी या अधूरी सूचनाएं व्यवस्था पर भरोसा कम करती हैं, इसलिए पोर्टल पर हर जानकारी का लगातार अपडेट होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही भाषा और प्रक्रिया को इतना सरल रखा जाए कि कम पढ़े-लिखे छोटे और सीमांत किसान भी इसे आसानी से समझ व चला सकें। किसानों को इस पोर्टल और डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल में माहिर बनाने के लिए देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) के जरिए एक विशेष प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जाएगा।

शिवराज सिंह ने इस महत्वपूर्ण पहल को समय पर तैयार करने के लिए पूरी तकनीकी टीम की सराहना की। ​यह नया पोर्टल MeitY के DBIM 3.0 और GIGW 3.0 मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है जो बेहद सुरक्षित, मोबाइल-अनुकूल और दिव्यांगजनों के उपयोग के लिए भी पूरी तरह सुलभ है। यह मंच पीएम-किसान, एग्रीस्टैक और पीएम फसल बीमा योजना जैसी बड़ी पहलों के लिए एक साझा प्रवेश-द्वार (सिंगल विंडो) का काम करेगा। ​इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव अतीश चंद्रा और अतिरिक्त सचिव प्रमोद मेहरदा सहित डिजिटल कृषि प्रभाग के साथ ही मंत्रालय व एनआईसी (NIC) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पोर्टल किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा

​सब कुछ एक ही जगह: मंत्रालय की सभी योजनाएं, सब्सिडी, नियम और डिजिटल सेवाएं अब एक ही पोर्टल पर मौजूद हैं जिससे समय और भागदौड़ की पूरी बचत होगी। ​पारदर्शिता और बिचौलियों से मुक्ति: ऑनलाइन पात्रता जांच, सीधे आवेदन और खाते में सहायता राशि (DBT) पहुंचने से प्रक्रिया पारदर्शी होगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। ​धीमे इंटरनेट पर भी तेज संचालन: ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर इसे बेहद हल्का और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है जो साधारण स्मार्टफोन और कमजोर नेटवर्क में भी आसानी से काम करता है। ​समय पर सही जानकारी: मौसम का हाल, नई वैज्ञानिक खेती के तरीके, बीज-खाद की उपलब्धता और मंडियों के भाव की प्रामाणिक जानकारी सीधे किसान तक पहुंचेगी। ​दिव्यांगजनों के लिए भी सुगम: आधुनिक सरकारी मानकों के तहत इसे ऐसा बनाया गया है कि दृष्टिबाधित और दिव्यांग भाई-बहन भी स्क्रीन-रीडर और सरल नेविगेशन से इसका लाभ उठा सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया Agri Welfare Portal

किसानों को मोबाइल पर ही मिलेंगी खेती-किसानी से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि की नवमी पर किसानों के लिए संशोधित ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’ का औपचारिक...

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

धर्म और न्याय की विजय का दिया संदेश नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा की पूर्व संध्या पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय...

फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फतेहपुर के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला (सर्किट हाउस) जीटी रोड फतेहपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से संबंधित बैठक की। उन्होंने समीक्षा...

लखनऊ में डेंगू के 8 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण

जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में दवाएं, क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस वितरित लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 19 अक्टूबर 2026 को जिले में डेंगू के आठ नए धनात्मक मरीज मिले। इनमें इंदिरा नगर में तीन, सिल्वर जुबली में दो तथा चंदरनगर, अलीगंज और टुड़ियागंज में...

शरद ऋतु में विरेचन कर्म क्यों है महत्वपूर्ण, जानें किन रोगों में मिल सकता है लाभ

आयुर्वेद में पित्त दोष के शोधन की प्रमुख विधि है विरेचन, विशेषज्ञ की देखरेख में ही कराएं पंचकर्म चिकित्सा जौनपुर। आयुर्वेद के अनुसार, शरद ऋतु में पित्त दोष के प्रकोप की संभावना बढ़ सकती है, जिससे अम्लपित्त, त्वचा संबंधी विकारों और पित्त प्रधान स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद में इन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.