TN

TotaRam News

What's Hot

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Table of Content

9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में बदलाव

नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-सीपीएसई और संबद्ध कार्यालयों के साथ 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-3 में मंत्रालय के सचिव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने नियमित रूप से अभियान की प्रगति की समीक्षा की और सभी हितधारकों को भागीदारी को अधिकतम करने और अभियान को और मजबूत करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया।

अभियान के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियाँ

स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों का रूपांतरण

मंत्रालय और संबद्ध संगठनों ने पहले स्तंभ के तहत, चिन्हित स्थानों पर स्वच्छता और परिवर्तन गतिविधियां आयोजित की। इनमें बाजारों, मोहल्लों, शौचालयों, कार्यालयों और जल निकायों में स्‍वच्‍छता पहलों को भी शामिल किया गया।

अभियान के दौरान 9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का रूपांतरण किया गया इसमें 99,548 लोगों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, 937 सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में 45,526 प्रतिभागियों ने योगदान दिया। इस अभियान के तहत जल निकायों में 143 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिनमें 1,264 व्यक्तियों ने भाग लिया। इनका उद्देश्य जल संसाधनों की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना था। इसके अतिरिक्त, 543 मोहल्ला स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए गए।

स्वच्छ पाठशाला: स्वच्छता के लिए युवा

इस अभियान में छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक हितधारकों को शामिल किया गया ताकि युवाओं में स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। रिपोर्ट की गई गतिविधियों में कुल 18,700 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इनमें जागरूकता और प्रदर्शन गतिविधियाँ, हितधारकों की भागीदारी, विद्यालय स्तर पर स्वच्छता पहल, जल संचय संवाद और ज्ञान यात्रा गतिविधियाँ शामिल थीं। ज्ञान यात्रा गतिविधियों में 3,109 छात्रों ने भाग लिया।

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

मंत्रालय के संगठनों ने स्वच्छता कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए, 234 सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में 7,098 स्वच्छता कर्मचारियों ने भाग लिया। 4,365 प्रतिभागियों के लिए आयोजित 276 निवारक स्वास्थ्य जांच के दौरान 3,518 पीपीई किट वितरित किए गए। ये पहलें स्वच्छता कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याणकारी लाभों तक पहुंच पर बल देती हैं।

जन भागीदारी स्वच्छता के लिए

इस अभियान के तहत जागरूकता अभियानों, खाद बनाने की पहलों, प्लास्टिक कम करने की गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्‍त 450 खाद बनाने संबंधी जागरूकता अभियान, 3,530 प्रतिभागियों के साथ 154 खेल स्वच्छता गतिविधियां और 2,662 प्रतिभागियों के साथ ‘प्लास्टिक को ना कहें’ गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनसे टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता पहलों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिला।

स्वच्छता से समृद्धि

पांचवें स्तंभ के अंतर्गत, कचरे से धन उत्पन्न करने की पहलों और चक्रीय अर्थव्यवस्था पर केंद्रित गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनमें ‘कबाड़ से जुगाड़’ और ‘कबाड़ से कला’ शामिल हैं। अभियान की उपलब्धियों में 191 कला महाविद्यालयों और संस्थानों के साथ जुड़ाव, 175 प्लास्टिक पुनर्चक्रण मेले, 135 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों (पीडब्लूएमयू) का मूल्यांकन, ‘कबाड़ से जुगाड़’ के अंतर्गत 687 प्रविष्टियाँ और ‘कबाड़ से कला’ के तहत 607 प्रविष्टियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों ने कचरे के रचनात्मक पुन: उपयोग को प्रोत्साहित किया और संसाधन पुनर्प्राप्ति और टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया।

स्वच्छता की भावना को बनाए रखना

ये उपलब्धियां मंत्रालय, उसके सीपीएसई और संबद्ध संगठनों, कर्मचारियों, छात्रों, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं। स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, कल्याण शिविर और अपशिष्ट प्रबंधन पहलों के माध्यम से, इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को मजबूत करना और स्वच्छता को एक सतत अभ्यास के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय स्वच्छ और विकसित भारत की व्यापक परिकल्पना में अपने योगदान के साथ स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में बदलाव नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-सीपीएसई और संबद्ध कार्यालयों के साथ 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के...

NHRC Human Rights Quiz 2026 के 10 विजेताओं की घोषणा, ₹15,000 का प्रथम पुरस्कार

इस क्विज में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने ऑनलाइन ‘मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव’ के 10 विजेताओं की घोषणा की है। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 सितंबर से 10 अक्टूबर,...

अवनी लेखारा ने Asian Para Games 2026 में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी। उन्होंने उनके शानदार स्कोर, निरंतरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते...

केशव प्रसाद मौर्य ने दीं दशहरा की शुभकामनाएं

सत्य और अच्छाई की जीत का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दशहरा( विजय दशमी) के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व विजय का प्रतीक है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है...

यूपी एमएलसी चुनाव 2026: स्नातक-शिक्षक मतदाता ऑनलाइन चेक करें मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट में नाम

23 अक्टूबर को मतदान, CEO UP की वेबसाइट पर मिलेगी मतदेय स्थल की जानकारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.