TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी एमएलसी चुनाव 2026: स्नातक-शिक्षक मतदाता ऑनलाइन चेक करें मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट में नाम

Table of Content

23 अक्टूबर को मतदान, CEO UP की वेबसाइट पर मिलेगी मतदेय स्थल की जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान निर्धारित है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित नए पॉपअप नोटिफिकेशन “Search your polling station by name for Graduate and Teacher Constituency” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद संबंधित स्नातक अथवा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद का चयन कर अपना नाम अथवा संबंधी का नाम या दोनों के नाम की प्रविष्टि करें। या इसके अतिरिक्त मतदाता या संबंधी के नाम का प्रथम/द्वितीय अंकन की प्रविष्टि भी कर सकते हैं तथा उपरोक्त के पश्चात कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद संबंधित मतदाता को उसके मतदेय स्थल और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

एमएलसी चुनाव में वोट डालने के लिए ये पहचान पत्र होंगे मान्य

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के समय मतदाताओं को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अपनी पहचान सिद्ध कर सकता है।

उन्होंने बताया कि वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य अथवा केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों एवं अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों, विधायकों एवं पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र तथा संबंधित शिक्षक अथवा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक की शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री अथवा डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड भी वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान से पूर्व वेबसाइट के माध्यम से अपने मतदेय स्थल एवं मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर लें और निर्धारित पहचान दस्तावेज के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में बदलाव नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-सीपीएसई और संबद्ध कार्यालयों के साथ 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के...

NHRC Human Rights Quiz 2026 के 10 विजेताओं की घोषणा, ₹15,000 का प्रथम पुरस्कार

इस क्विज में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने ऑनलाइन ‘मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव’ के 10 विजेताओं की घोषणा की है। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 सितंबर से 10 अक्टूबर,...

अवनी लेखारा ने Asian Para Games 2026 में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी। उन्होंने उनके शानदार स्कोर, निरंतरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते...

केशव प्रसाद मौर्य ने दीं दशहरा की शुभकामनाएं

सत्य और अच्छाई की जीत का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दशहरा( विजय दशमी) के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व विजय का प्रतीक है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है...

यूपी एमएलसी चुनाव 2026: स्नातक-शिक्षक मतदाता ऑनलाइन चेक करें मतदान केंद्र और वोटर लिस्ट में नाम

23 अक्टूबर को मतदान, CEO UP की वेबसाइट पर मिलेगी मतदेय स्थल की जानकारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक एवं 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.