TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, 119 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिलने पर नोटिस

Table of Content


ओपीडी, गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण सहित 13 बिंदुओं पर निगरानी

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने तथा सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 8 से 17 अक्टूबर तक संचालित गतिविधियों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद और ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम तथा आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और कार्यों की भी समीक्षा हो रही है।

समीक्षा के लिए 13 प्रमुख बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रतिदिन ओपीडी में देखे गए मरीजों की संख्या, ई-सुश्रुत के माध्यम से जारी किए गए प्रिस्क्रिप्शन, डिलीवरी प्वाइंट पर संस्थागत प्रसव, ई-कवच पोर्टल पर गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी के माध्यम से टेली-कंसल्टेशन और ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) पोर्टल पर दवाओं से संबंधित जानकारी की प्रविष्टि शामिल है।

इसके अलावा, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्रों के दौरान ई-कवच पोर्टल पर रिपोर्टिंग, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान एवं रिपोर्टिंग, पिछले 15 दिनों में किए गए विशेष मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग और नियमित टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि निर्धारित बिंदुओं पर प्रतिदिन समीक्षा के बाद फीडबैक रिपोर्ट मिशन निदेशक कार्यालय और महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश को भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को सक्षम स्तर से लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना कार्यस्थल नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, समीक्षा बैठकों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि समीक्षा के दौरान 119 संविदाकर्मी अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। सभी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ मेगा कैंप

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चन्दर नगर में सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा शिविर के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाहिद रजा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 437 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 20 लाभार्थियों के ई-श्रम कार्ड, 25 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तथा 4 लाभार्थियों के सुकन्या समृद्धि खाते से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं, 3 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा 27 लाभार्थियों को लेबर कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ मिला। इसके अतिरिक्त 9 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में 22 लाभार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, जिसमें 8 बच्चों के आधार थे | शून्य से 5 वर्ष तक के 5 बच्चों के नए आधार कार्ड का नामांकन किया गया। इसके साथ ही 55 लाभार्थियों के नए बैंक खाते खोले गए तथा 108 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.