TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में केले पकाने वाले 25 केंद्र बिना लाइसेंस मिले, FSDA ने 311 राइपनिंग चैंबरों की जांच की

Table of Content

15 हजार से अधिक मूल्य के पांच क्विंटल से ज्यादा घटिया केले
नष्ट कराए गए

लखनऊ। प्रदेश में फलों को पकाने की प्रक्रिया में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने केले पकाने वाले केंद्रों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया। प्रदेशभर में कुल 311 राइपनिंग चौंबरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 25 प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित होते पाए गए। अधिकारियों ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 132 से अधिक प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए। वहीं, गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले पांच क्विंटल से अधिक केले नष्ट कराए गए।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राइपनिंग चौंबरों में साफ-सफाई, फलों के रखरखाव, इस्तेमाल में लाई जा रही ट्रे की स्वच्छता और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जांच की। इस दौरान कई केंद्रों पर स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। गंदगी, बिना साफ की गई ट्रे और परिसर के रखरखाव में लापरवाही जैसी कमियां सामने आईं। खाद्य पदार्थों को पकाने और भंडारित करने वाले केंद्रों पर स्वच्छता के मानकों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए।

20 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए कुल 20 नमूने एकत्र किए। इन नमूनों की जांच के जरिए खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का आकलन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पांच क्विंटल से अधिक घटिया गुणवत्ता वाले केले नष्ट कराए गए। नष्ट किए गए केलों का मूल्य 15 हजार रुपये से अधिक था।

बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों के लिए आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण संबंधी प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इसके बावजूद निरीक्षण में 25 प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित होते पाए गए। ऐसे प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त 132 से अधिक प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए, ताकि वे पाई गई कमियों को दूर कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कारोबार करें।

केले पकाने की प्रक्रिया में भी जरूरी है सावधानी

व्यावसायिक स्तर पर केले पकाने के लिए एथिलीन गैस का नियंत्रित परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके विपरीत कैल्शियम कार्बाइड से निकलने वाली एसिटिलीन गैस का इस्तेमाल खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत प्रतिबंधित है। एथेफोन भी पौधों में फल पकाने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला एक रसायन है, जिसका उपयोग संबंधित नियमों और अनुमतियों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के दौरान इस्तेमाल होने वाले पदार्थों, उपकरणों और परिसर की स्वच्छता का विशेष महत्व है। गलत रसायनों का इस्तेमाल, गंदे उपकरण और अस्वच्छ परिस्थितियां उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं। ऐसे में राइपनिंग चौंबरों का नियमित निरीक्षण और निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.