TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ ITI रोजगार मेला 2026: हीरो मोटोकॉर्प और बैक्स एनर्जी में 800 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर को इंटरव्यू

Table of Content

10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा व बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी कौशल के आधार पर प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर सुलभ कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में आगामी 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार ) को प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ‘हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड’ तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ‘बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा कुल 800 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप योजना एवं प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के अंतर्गत कुल 300 पदों (150 पुरुष एवं 150 महिला अभ्यर्थी) पर चयन किया जाएगा।

आईटीआई अप्रेंटिस (150 पद): फिटर, टर्नर, एमएमवी, मशीनिस्ट, वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 50 पुरुष व 100 महिला अभ्यर्थियों को ₹17,060 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के बाद एक वर्ष टीटीएस (TTS) के तहत ₹18,060 प्रतिमाह वेतन देय होगा।

पीएमआईएस – स्टूडेंट ट्रेनी (150 पद): 10वीं/12वीं उत्तीर्ण (गैर-आईटीआई) 18 से 25 वर्ष के 50 पुरुष व 100 महिला अभ्यर्थियों को कुल ₹23,321 प्रतिमाह का लाभ मिलेगा, जिसमें ₹15,221 कंपनी द्वारा तथा ₹8,100 केंद्र सरकार द्वारा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किए जाएंगे।

शारीरिक मानक व सुविधाएं: न्यूनतम ऊंचाई पुरुष 160 सेमी व महिला 150 सेमी तथा न्यूनतम वजन पुरुष 50 किग्रा व महिला 40 किग्रा होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को वरीयता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को रेवाड़ी (हरियाणा) स्थित प्लांट हेतु 3 दिन होटल स्टे, यूनिफॉर्म, सुरक्षा जूते, कैंटीन, ₹1 लाख का मेडिक्लेम, सवेतन अवकाश और अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 9118561562 जारी किया गया है।

बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में 500 पदों पर भर्ती:

सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बैक्स एनर्जी द्वारा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 500 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन कंपनी रोल्स पर किया जाएगा।

द्वारका (गुजरात) सोलर प्रोजेक्ट व तमिलनाडु-कर्नाटक विंड पावर प्लांट:

आईटीआई (तकनीकी) एवं बीएससी ग्रेजुएट अभ्यर्थियों का टेक्नीशियन/हेल्पर पद पर ₹17,000 मासिक सीटीसी तथा मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा धारकों का ट्रेनी/टेक्नीशियन पद पर ₹18,000 मासिक सीटीसी पर चयन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को सीटीसी के अतिरिक्त पीएफ, ईएसआईसी एवं अन्य लागू भत्ते व सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साइट आधारित तकनीकी व शारीरिक कार्यों के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खां ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय आईटीआई, अलीगंज (लखनऊ) परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा की अंकतालिकाएं व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.