TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘BUILD कॉन्क्लेव’ को उप मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

Table of Content

उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाकर विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘BUILD कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी महत्वपूर्ण पहलें देश में नए विचारों, आधुनिक तकनीक और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही हैं। इन पहलों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिल रही है तथा युवाओं के लिए रोजगार, निवेश और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की पहचान एक सशक्त, आत्मविश्वासी और संभावनाओं से भरे राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रही है। नवाचार और तकनीक के माध्यम से देश में विकास के नए आयाम खुल रहे हैं। युवाओं की प्रतिभा, उनकी रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा प्रदान कर रही है। आवश्यकता है कि युवाओं को नए विचारों को धरातल पर उतारने, नवाचार को बढ़ावा देने और अपने उद्यम स्थापित करने के लिए अनुकूल अवसर एवं प्रोत्साहन मिलता रहे।

यूपी में निवेश, उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा उत्तर प्रदेश

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भी निवेश, उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, निवेश के अवसरों का विस्तार करने और युवाओं की ऊर्जा एवं प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की असीम संभावनाएं, युवा शक्ति और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण प्रदेश को आर्थिक प्रगति के नए शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 का संकल्प देश के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आया है। उत्तर प्रदेश इस राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में उद्योग, निवेश, तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा देकर ऐसे अवसरों का विस्तार किया जा रहा है, जिनसे युवाओं को आगे बढ़ने, नए उद्यम स्थापित करने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का अवसर मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, उद्योग जगत, उद्यमियों और युवाओं के सामूहिक प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.