TN

TotaRam News

What's Hot

UP FSDA की अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई: कम कीमत पर खरीदी दवाएं, मरीजों से वसूली गई लगभग पूरी MRP

Table of Content

मरीजों को बिना उचित छूट के लगभग पूरी एमआरपी पर दवाएं बेचे जाने के मामले सामने आए

लखनऊ। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं के मूल्य निर्धारण और खरीद-बिक्री व्यवस्था की जांच तेज कर दी है। प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत 17 जनपदों में 09 राजकीय मेडिकल कॉलेज, 11 निजी मेडिकल कॉलेज और 32 निजी अस्पतालों की फार्मेसियों का सघन निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान विभागीय टीमों ने विशेष रूप से यह पड़ताल की कि अस्पतालों की फार्मेसियों को निर्माता कंपनियों और सप्लायर्स से दवाएं किस कीमत पर प्राप्त हो रही हैं और मरीजों को उन्हीं दवाओं की बिक्री किस मूल्य पर की जा रही है। जांच में कुछ मामलों में सामने आया कि निर्माता कंपनियों द्वारा दवाओं पर प्रिंटेड एमआरपी काफी अधिक रखी गई है, जबकि अस्पतालों को वही दवाएं काफी कम परचेज प्राइस पर प्राप्त हो रही हैं। इसके बावजूद मरीजों को बिना उचित छूट के लगभग पूरी एमआरपी पर दवाएं बेचे जाने के मामले सामने आए हैं।

विभाग ने खरीद मूल्य और मरीजों से वसूले जा रहे बिक्री मूल्य के बीच इस अंतर को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अस्पतालों, सप्लायर्स और निर्माता फर्मों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि दवाओं के खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य के बीच अंतर का आधार क्या है तथा संबंधित मामलों में औषधि मूल्य नियंत्रण से जुड़े प्रावधानों का पालन किया गया है या नहीं।

डीपीसीओ के प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच

अभियान के दौरान औषधियों के मूल्य निर्धारण से संबंधित प्रावधानों की भी जांच की गई। फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा में मूल्य निर्धारण से संबंधित विसंगतियां सामने आईं और ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर, 2013 (डीपीसीओ) के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल औषधियों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित कीमत पर उपलब्ध कराना भी है। इसी क्रम में अस्पतालों की फार्मेसियों में दवाओं की खरीद-बिक्री व्यवस्था, बिक्री बिल, स्टॉक रिकॉर्ड तथा मूल्य संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है।

लाइसेंस, बिल और स्टॉक रिकॉर्ड में भी मिलीं विसंगतियां

मूल्य संबंधी जांच के साथ ही फार्मेसियों में लाइसेंस और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। टेंडर पाल्म, लखनऊ, टी.एस. मेडिकल कॉलेज, लखनऊ, वाराणसी हॉस्पिटल, वाराणसी, एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा तथा सर्वोदय हॉस्पिटल, नोएडा की फार्मेसियों में लाइसेंस, बिक्री बिलों पर अंकित पते तथा स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं। वहीं, जावित्री हॉस्पिटल, लखनऊ में संचालित थोक फर्म में औषधियों के भंडारण एवं रख-रखाव से संबंधित अनियमितता पाए जाने पर सुशांत धारा के अंतर्गत औषधियों के विक्रय पर रोक लगाई गई।

फार्मासिस्ट की उपस्थिति और मैपिंग की भी जांच

अभियान के दौरान अस्पतालों की फार्मेसियों में फार्मासिस्ट की उपलब्धता और उनकी मैपिंग की भी जांच की गई। वाराणसी हॉस्पिटल, वाराणसी में फार्मासिस्टों की उपस्थिति एवं मैपिंग से संबंधित कमियां पाई गईं। विभाग द्वारा संबंधित कमियों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक भंडारण मानकों की भी जांच की गई। टी.एस. मेडिकल कॉलेज, लखनऊ, क्लाउड नाइन, लखनऊ तथा फेलिक्स हॉस्पिटल, नोएडा में तापमान लॉगर अथवा कोल्ड चेन संधारण से जुड़े मानकों में कमियां दर्ज की गईं।

गंभीर अनियमितताओं पर कानून के तहत होगी कार्रवाई

एफएस डीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के मामलों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, मूल्य निर्धारण से जुड़े मामलों में संबंधित अस्पतालों, सप्लायर्स और निर्माता फर्मों से प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दवाओं की कीमत, गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और बिक्री व्यवस्था से जुड़े मामलों में निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.