TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, ग्रीन कॉरिडोर बना बाढ़ से बचाव का सुरक्षा कवच

Table of Content

पिपराघाट से शहीद पथ और शहीद पथ से किसान पथ के मध्य LDA बना रहा है बंधा

लखनऊ। लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में विगत दिनों हुयी भारी वर्षा से गोमती नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुयी है। फैजुल्लागंज व उससे सटे हुये इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। गोमती रिवर फ्रंट तक जलमग्न हो गया है। कुछ ऐसे ही हालात गोमती नगर विस्तार व सी0जी0 सिटी में भी होते। लेकिन, एलडीए द्वारा ग्रीन कॉरिडोर के तहत बनाये जा रहे बंधे ने प्रहरी बनकर लगभग 5 लाख की आबादी को संभावित बाढ़ एवं जलभराव के संकट से बचा रखा है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नदी के किनारे लगभग 28 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत पिपराघाट से शहीद पथ तथा शहीद पथ से किसान पथ के मध्य बंधा निर्मित किया जा रहा है। लगभग 11 किलोमीटर लंबाई में आकार ले रहा यह बंधा नदी के बढ़ते जलस्तर व आसपास के रिहायशी क्षेत्रों के बीच सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।

ग्रीन कॉरिडोर तटबंध ने बचाया लखनऊ का बड़ा इलाका

जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी0 व एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को रिवर फ्रंट समेत नदी के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। इसमें साफ देखा गया कि ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत बनाये जा रहे बंधे ने किस तरह नदी के बढ़े हुये जलस्तर को थाम रखा है। बंधे के आकार लेने से पुलिस मुख्यालय, मलेशेमऊ, सरसवां, गोमती नगर विस्तार व सी0जी0 सिटी समेत आसपास का पूरा क्षेत्र नदी के पानी की चपेट में आने से बचा है। अगर यहां बंधा निर्माण का काम नहीं हो रहा होता तो पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता, जिससे हालात बिगड़ सकते थे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दुनिया के जितने भी बड़े और विकसित शहर हैं, उनमें से अधिकांश नदियों के किनारे बसे हुए हैं। इन शहरों का सुनियोजित विकास नदी के जलस्तर और बाढ़ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बांध एवं तटबंध जैसी संरचनाओं के निर्माण के माध्यम से किया गया है। अब लखनऊ भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बनाए जा रहे बंधे से न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि नदी के बढ़ते जलस्तर के दौरान आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

01 वर्ष में पूरी तरह तैयार हो जाएगा बंधा

ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के मध्य बंधा निर्माण का कार्य जनवरी, 2026 में शुरू हुआ है। वहीं, चतुर्थ चरण के अंतर्गत शहीद पथ से किसान पथ के मध्य बंधा निर्माण का कार्य अप्रैल, 2026 में प्रारंभ किया गया हैै। उपाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 300 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किया जा रहा यह बंधा अप्रैल, 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

फैजुल्लागंज में 182 करोड़ से बनेगा बंधा

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आईआईएम रोड से खदरा होते हुए हार्डिंग ब्रिज (पक्का पुल) के मध्य बंधे का निर्माण कराया जाएगा। लगभग 182 करोड़ रूपये की लागत से गोमती नदी के बाएं तटबंध पर बंधा बनने से फैजुल्लागंज, दाऊद नगर, मामा कालोनी समेत आसपास की अन्य कालोनियों में नदी के पानी से होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी रूप से समाधान मिल जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.