TN

TotaRam News

What's Hot

UP OTS Scheme 2026: एक लाख से अधिक आवेदन, 65,457 आवेदन स्वीकृत

Table of Content

₹40.85 करोड़ की वसूली के साथ करदाताओं को ₹67.33 करोड़ की राहत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण में राहत देने के उद्देश्य से संचालित एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को प्रदेश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत अब तक 1,00,006 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 65,457 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 32,737 आवेदन प्रक्रिया में हैं।

प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतों में संचालित OTS योजना के माध्यम से पात्र करदाताओं को लंबित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर के बकायों के निस्तारण में राहत प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत अब तक ₹176.61 करोड़ की मांग के सापेक्ष ₹40.85 करोड़ की वसूली की जा चुकी है। वहीं, पात्र लाभार्थियों को ₹67.33 करोड़ की राहत प्रदान की गई है। योजना से अब तक 65,457 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

OTS में आवासीय संपत्तियों के सबसे अधिक आवेदन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगरीय निकायों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ नागरिकों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। OTS योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से करदाताओं को पुराने बकायों के निस्तारण का सरल और राहतपूर्ण अवसर मिल रहा है, वहीं नगरीय निकायों को लंबित राजस्व की प्रभावी एवं समयबद्ध वसूली में सहायता मिल रही है। उन्होंने पात्र करदाताओं से अपील की कि वे योजना की निर्धारित अवधि में इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे उनके पुराने बकायों का निस्तारण हो सके और नगरीय निकायों की वित्तीय क्षमता भी और मजबूत हो।

OTS योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में आवासीय संपत्तियों की भागीदारी सर्वाधिक है। अब तक प्राप्त आवेदनों में 80,465 आवेदन यानी करीब 80.5 प्रतिशत आवासीय संपत्तियों, 11,158 यानी 11.2 प्रतिशत व्यावसायिक संपत्तियों तथा 8,382 यानी 8.4 प्रतिशत अन्य श्रेणी की संपत्तियों से संबंधित हैं। पात्र लाभार्थियों को अब तक प्रदान की गई राहत के आधार पर प्रति लाभार्थी औसतन लगभग ₹10,286.63 की राहत मिली है।

तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा, 15 दिसंबर तक मिलेगा लाभ

करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए योजना के अंतर्गत बकाया राशि के भुगतान के लिए अधिकतम तीन किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे ऐसे करदाताओं को अपने पुराने बकायों के निस्तारण का व्यावहारिक अवसर मिल रहा है, जो एकमुश्त भुगतान करने में कठिनाई महसूस करते हैं। योजना 15 अगस्त 2026 से संचालित है तथा 15 दिसंबर 2026 तक इसका लाभ लिया जा सकता है।

अधिक से अधिक पात्र करदाताओं को योजना से जोड़ने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिकों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध राहत की जानकारी देने के साथ ही आवेदन एवं निस्तारण की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

नगर विकास विभाग ने प्रदेश के पात्र करदाताओं से अपील की है कि वे OTS योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने लंबित गृहकर, जलकर एवं सीवरकर के देयकों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। योजना से जहां नागरिकों को पुराने कर बकायों के निस्तारण में राहत मिल रही है, वहीं नगरीय निकायों के राजस्व आधार को मजबूत करने और उन्हें वित्तीय रूप से अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायता मिल रही है।OTS योजना की अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल upulbots.in का उपयोग किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.