TN

TotaRam News

What's Hot

फैजुल्लागंज लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग का सर्वे, 30 घरों में पहुंची टीम; 64 लोगों का इलाज

Table of Content

वेक्टर जनित रोगों से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक

लखनऊ। मौसमी और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की टीम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के सहयोग से हनुमन्तपुरम में 30 घरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपायों की जानकारी दी गई। जरूरत के अनुसार दवाओं के साथ क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस पैकेट भी वितरित किए गए।

इसी क्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने दाऊदनगर क्षेत्र में पहुंचकर 64 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। लोगों को मौसमी बीमारियों के लक्षणों पर नजर रखने और बुखार की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने की दी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बताया गया कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे बर्तनों और टंकियों को ढककर रखें। कूलर का पानी प्रत्येक सप्ताह खाली कर उसे साफ करके अच्छी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें।

वाटर टैंक और अन्य कंटेनरों को ढककर रखने के साथ ही पुराने टायर, कबाड़, नारियल के खोल, अनुपयोगी बोतल और अन्य ऐसे सामान का उचित निस्तारण करने की अपील की गई, जिनमें पानी जमा होकर मच्छरों की ब्रीडिंग हो सकती है। बर्ड बाथ और फूलदान का पानी भी नियमित रूप से बदलने की सलाह दी गई।

मच्छरों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और पूरी बांह के कपड़े पहनने की अपील की। मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करने तथा बच्चों को मच्छरों के अधिक संपर्क वाले स्थानों पर जाने से बचाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा का सेवन किया जाए। घर के अंदर और आसपास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, टायर तथा अन्य कंटेनरों में पानी जमा न होने देने पर विशेष जोर दिया गया।

मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी, सहयोग और सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

AIIA दिल्ली में 10 साल में 37.74 लाख मरीजों का इलाज, आयुर्वेद सेवाओं का बढ़ा दायरा

10 साल में आयुर्वेद उपचार का विस्तार, मरीजों की संख्या 5.40 लाख के पार नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016 से सितंबर 2026 के बीच संस्थान के...

Vice President CP Radhakrishnan ने केरल में Navaratri Sargotsavam 2026 का किया उद्घाटन

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के महत्व पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि नवरात्रि ‘आदि पराशक्ति’, जो सृष्टि, शक्ति,...

UP Project Praveen 2026: यूपी के 71 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की 2,672 छात्राओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

हेल्थकेयर, आईटी, ग्रीन जॉब्स, परिधान और एआई (AI) जैसे आधुनिक ट्रेड्स में पारंगत होंगी बेटियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत छात्राओं को अब औपचारिक स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनने का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने शैक्षिक सत्र...

Lucknow LDA Bulldozer Action: सुशांत गोल्फ सिटी में 65 बीघा की 5 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.