TN

TotaRam News

What's Hot

UPITS-2026 में खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रभावी सहभागिता को मिला ‘Best Display Award’

Table of Content

22 समझौता ज्ञापनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को मिला विस्तार

लखनऊ। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर, 2026 तक आयोजित Uttar Pradesh International Trade Show (UPITS)-2026 में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रभावी एवं उत्कृष्ट सहभागिता को आयोजकों द्वारा ‘Best Display Award’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य मंत्री, एमएसएमई विभाग, हंसराज विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया। विभाग की ओर से यह सम्मान डॉ. एम.पी. सिंह, संयुक्त निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, अश्वनी कुमार, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, लोकेश सेंगर, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी तथा पंकज शाह, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी ने प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण क्षमता, निवेश की संभावनाओं, विभागीय नीतियों एवं योजनाओं तथा प्रदेश में तैयार किए जा रहे प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विभाग की सहभागिता एवं गतिविधियों का संचालन बी.एल. मीना, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा राज कमल यादव, विशेष सचिव, खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निर्देशन एवं समन्वय में किया गया।

22 MoUs से अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहयोग को बढ़ावा, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

UPITS-2026 के दौरान विभाग द्वारा देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्यमियों, व्यावसायिक संस्थाओं एवं विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान विभिन्न देशों के साथ कुल 22 समझौता ज्ञापन (MoUs) संपादित किए गए, जिनके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग को नई दिशा मिली तथा लगभग 1 लाख अमेरिकी डॉलर की कुल व्यावसायिक प्रतिबद्धता दर्ज की गई।

प्रदर्शनी के दौरान खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहनों, सुविधाओं एवं निवेश अवसरों की जानकारी निवेशकों और उद्यमियों को प्रदान की गई। विभाग द्वारा प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, तकनीकी सहयोग, व्यापार विस्तार, मूल्य संवर्धन तथा प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की संभावनाओं को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग की सक्रिय सहभागिता, आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समन्वित प्रयासों को देखते हुए UPITS-2026 के आयोजकों द्वारा विभाग को ‘Best Display Award’ प्रदान किया जाना विभाग की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश एवं व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की भी पहचान है।

पांच दिवसीय UPITS-2026 के माध्यम से स्थापित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संपर्क तथा संपादित समझौता ज्ञापन प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश, मूल्य संवर्धन, रोजगार सृजन, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे प्रदेश के किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आय एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावनाएं और मजबूत होंगी। खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा UPITS-2026 की सफलता में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कार्मिकों, उद्यमियों, निवेशकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.