TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Schools में POCSO Awareness Campaign, न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को कानून की दी जानकारी

Table of Content

बच्चों को गुड टच-बैड टच, अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए 25 सितम्बर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष मलखान सिंह के दिशा-निर्देशन में तैयार कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित परिवेश प्रदान करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों को पाक्सो (POCSO – लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण) कानून की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। अभियान के दौरान न्यायिक अधिकारी सरल और सुबोध भाषा में बच्चों को “गुड टच और बैड टच” के अंतर को समझा रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि किसी भी अप्रिय या असहज स्थिति में वे बिना डर के माता-पिता, शिक्षकों या सीधे अधिकारियों से शिकायत कैसे दर्ज करा सकते हैं।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि शिविरों में विद्यालयों की प्रातःकालीन सभा के दौरान पाक्सो-2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी व्यवस्थाओं तथा कानून के उल्लंघन पर होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को “चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098” और पाक्सो कानून के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा व सहायता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को कानून की बुनियादी जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जागरूकता के अभाव में बच्चे शोषण का शिकार हो जाते हैं और डर वश बता नहीं पाते। यह अभियान बच्चों के मन से डर दूर कर उनमें आत्मविश्वास जगाने का काम करेगा।

अभियान के तहत आज महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मोती नगर में कुमार प्रशांत, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, जीजीआईसी विकास नगर में नीरज कुमार बंसल, अपर जिला जज, राजकीय इंटर कॉलेज जियामऊ गोमती नगर में मधू डोगरा, विशेष न्यायाधीश सीबीआई, अग्रसेन इंटर कॉलेज चौक में नीलकांत मणि त्रिपाठी, अमीनाबाद इंटर कॉलेज में श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिला जज, अमीरूद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज लालबाग में शाश्वत पांडेय, ब्यास एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में विजय कुमार, तृतीय अपर जिला जज FTC, शिया इंटरमीडिएट कॉलेज में चंद्र मोहन मिश्रा, योगेश्वर आरके इंटर कॉलेज में देवेश चंद्र गुप्ता, देव इंटर कॉलेज में विनीत नारायण पाण्डेय, जीएनएलडी रस्तोगी इंटर कॉलेज में वायु नंदन मिश्रा, रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज में शालिनी, राजकीय उप्र सैनिक स्कूल सरोजनीनगर में दीक्षा अग्रवाल, कुम्रावां इंटर कॉलेज में बलवंत कुमार भारती तथा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जीवक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को पाक्सो कानून के प्रावधानों और अधिकारों के बारे में जागरूक किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील विषय पर बच्चों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज का निर्माण हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.